दिल्ली एयरपोर्ट पर गैंगस्टर दीपक बॉक्सर (फोटो-ANI)
Deepak Boxer Arrested: दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) की मदद से, एनसीआर के इनामी बदमाशों में से एक दीपक ‘बॉक्सर’ को मैक्सिको में गिरफ्तार कर लिया है. दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी बताया कि आज सुबह पुलिस टीम दीपक को लेकर पहुंच गई है.
विशेष पुलिस आयुक्त (स्पेशल सीपी) एचजीएस धालीवाल ने बताया कि गैंगस्टर ने अमेरिका के रास्ते मैक्सिको पहुंचने के लिए कई रास्ते अपनाए, लेकिन वह पुलिस के जाल में फंस गया. उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार था जब दिल्ली पुलिस ने किसी गैंगस्टर को देश के बाहर किसी अभियान में गिरफ्तार किया हो.
दिल्ली में रोहिणी अदालत परिसर में बदमाश जितेंद्र मान उर्फ गोगी की हत्या के बाद दीपक (Deepak Boxer Arrested), ‘गोगी गिरोह’ चला रहा था. दो हमलावरों ने 24 सितंबर 2021 को गोगी की गोली मारकर हत्या कर दी थी. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हमलावर भी मारे गए थे.
पुलिस ने दीपक (Deepak Boxer Arrested) की गिरफ्तारी के लिये सूचना देने पर तीन लाख रुपये की इनाम की घोषणा की थी. दीपक बिल्डर अमित गुप्ता की हत्या के सिलसिले में वांछित था, जिसकी पिछले साल 23 अगस्त को उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. गोगी-दीपक ‘बॉक्सर’ गिरोह के ‘शार्पशूटर’ अंकित गुलिया ने कथित तौर पर गुप्ता की हत्या की थी.
स्पेशल सीपी ने बताया, ”मुक्केबाज उर्फ दीपक पहल को लेकर पुलिस टीम बुधवार तड़के दिल्ली पहुंच गई है.” दिल्ली एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए स्पेशल सीपी एचजीएस धालीवाल ने बताया कि दिल्ली एनसीआर में इससे बड़ा कोई गैंगस्टर नहीं था, हमने इसे गिरफ्तार कर लिया है और अब इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें: अडल्ट स्टार केस में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप गिरफ्तार, अदालत के बाहर जुटे समर्थक
पुलिस ने बताया कि उसकी गिरफ्तारी अपराध शाखा और विशेष प्रकोष्ठ के समन्वित प्रयासों का परिणाम है. उन्होंने कहा कि गैंगस्टर पिछले पांच वर्षों में हत्या और जबरन वसूली सहित 10 सनसनीखेज मामलों में भारत में वांछित है.
-भारत एक्सप्रेस
Swami Govind Dev Giri wishes Amit Shah birthday: गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…
पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…
Chandauli Double Murder: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बोरे में…
Kashi Sanskriti Sansad Sunil Deodhar Swami Jitendranand: काशी में 3, 4 और 5 नवंबर को…
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…