होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
देशभर में बारिश के आसार
Weather Update: देश में पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही है. मौसम विभाग की मानें तो आज भी दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, मिजोरम, त्रिपुरा, हरियाणा में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं बात करें हिमालय क्षेत्र की तो उत्तराखंड में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है. जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में गरज के साथ बारिश और बर्फबारी होने के आसार नजर आ रहे है. असम, मणिपुर और मेघालय में जहां हल्की बारिश हो सकती है, वहीं नागालैंड के साथ सिक्किम और हिमाचल प्रदेश में बारिश की संभावना जताई गई है. अरुणाचल प्रदेश में भी भारी बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है.
मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ बुधवार 5 अप्रैल तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करेगा. इससे 5 अप्रैल को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में गरज, बिजली की चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की या मध्यम बारिश होने के आसार नजर आ रही है. वहीं 4 अप्रैल को उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में बारिश का असर देखने को मिला है.
सिक्किम के कई इलाकों में मौसम में बदलाव देखने को मिला है. यहां पिछले कई दिनों से लगातार भारी बर्फबारी हो रही है. सिक्किम घूमने आए पर्यटक भी इस बर्फीले तूफान के कारण फंसे हुए हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों तक सिक्किम और इसके आसपास के इलाकों में गरज के साथ हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान है.
देश के ज्यादातर हिस्सों में पारा गिरने की उम्मीद है. बीते दिनों जम्मू-कश्मीर में हुई बारिश से किसानों को काफी नुकसान हुआ है. बारिश के कारण खेतों में लहलहाती गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है, जिससे किसान सदमे में हैं. वहीं, मौसम में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है. मौसम विभाग के अनुसार दो दिन तक बारिश होने की संभावना है. वहीं 5 अप्रैल के बाद बारिश की रफ्तार थम सकती है.
दिल्ली में आयोजित Asset Recovery Inter-Agency Network–Asia Pacific (ARIN-AP) की 11वीं वार्षिक आम बैठक 30…
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि “धारावी एक्सपीरियंस सेंटर से निवासियों को रीडेवलपमेंट…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले स्मृति चिह्नों की ई-नीलामी के आठवें संस्करण की समय सीमा…
Google AI Chips: दुनिया में चल रही एआई की अंधी रेस में अब गूगल ने…
2 अक्टूबर की छुट्टी पर मसूरी में भारी ट्रैफिक जाम लग गया. देहरादून-मसूरी मार्ग पर…
लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर विशेष. जानिए कैसे 'जय जवान, जय किसान' का…