देश

‘Pariksha Pe Charcha’ में अपना अनुभव बताएंगी Deepika Padukone, PM मोदी ने शेयर किया प्रोमो

Pariksha Pe charcha 2025: एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ‘Pariksha Pe Charcha’ के 8वें संस्करण के दूसरे एपिसोड में छात्रों से बात करती नजर आएंगी. पीएम नरेंद्र मोदी ने एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है, जिसमें अभिनेत्री छात्रों से बात करती नजर आईं.

एक्स हैंडल पर ‘परीक्षा पे चर्चा’ के दूसरे एपिसोड के प्रोमो वीडियो को शेयर करते हुए पीएम ने लिखा, “एग्जाम वॉरियर्स के चर्चा किए जाने वाले सबसे आम विषयों में से एक मानसिक स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती है, इसलिए इस साल की ‘परीक्षा पे चर्चा’ में इस विषय पर विशेष रूप से एक एपिसोड है, जो कल 12 फरवरी को प्रसारित होगा.”

पीएम मोदी ने अभिनेत्री के एपिसोड में शामिल होने की जानकारी देते हुए आगे लिखा, “हमारे साथ दीपिका पादुकोण हैं, जो इस विषय के बारे में बहुत भावुक हैं और इस पर बात कर रही हैं.”

PM Modi ने शेयर किया प्रोमो

शेयर किए गए प्रोमो वीडियो में दीपिका न केवल अपने अनुभव को शेयर करती हैं, बल्कि वह छात्रों को यह भी बताती नजर आईं कि इस समस्या से बाहर कैसे निकलें. दीपिका खुद मानसिक स्वास्थ्य की समस्या की शिकार रह चुकी हैं. इससे पहले दीपिका ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ के 8वें संस्करण में ‘मानसिक स्वास्थ्य’ पर छात्रों से बात करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया. इंस्टाग्राम पर प्रोमो को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कहा कि वह इसे लेकर काफी उत्साहित हैं.

दीपिका पादुकोण मानसिक स्वास्थ्य को लेकर अक्सर लोगों को जागरूक करती नजर आती हैं. ऐसे में छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया. अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दीपिका ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि इस एपिसोड में मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के बारे में महत्वपूर्ण बातचीत होगी, खासकर शिक्षा के संदर्भ में.

वीडियो शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, ” ‘परीक्षा पे चर्चा’ अपने 8वें संस्करण के साथ वापस आ चुका है! इस बार हम मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर भी चर्चा करेंगे. इस उद्देश्य के प्रति प्रतिबद्धता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद…मैं अपने एपिसोड को लॉन्च करने के लिए उत्सुक हूं. ‘परीक्षा पे चर्चा 2025.”

ये भी पढ़ें: सावधान! कहीं आप भी तो नहीं बन रहे अपराध का शिकार? Bharat Express के कॉन्क्लेव ‘नए भारत की बात, दिल्ली के साथ’ में DCP शशांक जायसवाल और जितेंद्र मणि त्रिपाठी ने खोले सुरक्षा से जुड़े बड़े राज!

मेंटल हेल्थ पर दीपिका करेंगी बात-चीत

वहीं, एपिसोड के प्रोमो वीडियो की शुरुआत एक छात्र के पादुकोण से यह सवाल पूछने से होती है कि वे अपने मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए क्या महत्वपूर्ण काम कर सकते हैं? अभिनेत्री ने छात्रों को सलाह दी कि वे हमेशा खुद को अभिव्यक्त करें, चाहे वह परिवार के साथ हो या दोस्तों के साथ, अपनी भावनाओं को कभी ना दबाएं.

अभिनेत्री ने आगे कहा, “मैं हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देना चाहती हूं कि उन्होंने हमें योद्धा के रूप में सामने आने का यह मंच दिया, ना कि चिंता करने वालों के रूप में मैं आप सभी को शुभकामनाएं देना चाहती हूं.”

‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम का आयोजन प्रधानमंत्री मोदी करते हैं, जिसमें छात्रों को शिक्षा, तनाव और परीक्षा के बारे में चर्चा करने के लिए शामिल किया जाता है. प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को दिल्ली में ‘परीक्षा पे चर्चा’ (पीपीसी) 2025 के आठवें संस्करण का शुभारंभ किया. पहले एपिसोड में, उन्होंने दिल्ली के सुंदर नर्सरी में छात्रों के साथ बातचीत की, जिसमें परीक्षा के तनाव को कम करने पर चर्चा की गई. ‘परीक्षा पे चर्चा’ का दूसरा एपिसोड 12 फरवरी को जारी किया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

7 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

8 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

8 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

8 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

8 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

9 hours ago