Urdu Conclave 2026

Bharat Express के कॉन्क्लेव ‘नये भारत की बात, दिल्ली के साथ’ में DCP शशांक जायसवाल और जितेंद्र मणि त्रिपाठी ने खोले सुरक्षा से जुड़े बड़े राज!

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क अपनी लॉन्चिंग की दूसरी वर्षगांठ मना रहा है. इस खास मौके पर DCP ट्रैफिक, दिल्ली शशांक जायसवाल और दिल्ली पुलिस एकेडमी के डिप्टी डायरेक्टर जितेंद्र मणि त्रिपाठी भी मौजूद रहे.

Delhi Police

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क अपनी लॉन्चिंग की दूसरी वर्षगांठ मना रहा है. इस खास मौके पर इस दौरान भारत एक्सप्रेस की क्राइम एंड इन्वेस्टिगेशन हेड मिताली चंडोला ने डीसीपी शशांक और जितेंद्र मणि त्रिपाठी से खास बातचीत की. ‘नये भारत की बात, दिल्ली के साथ’ मेगा कॉन्क्लेव में देश की अन्य जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की.

कार्यक्रम के दौरान भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के सीएमडी उपेन्द्र राय ने डीसीपी शशांक जायसवाल और को सम्मानित करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किया. इस दौरान दोनों पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा, यातायात और साइबर क्राइम जैसी महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार रखे और जनता को जागरूक करने के लिए अहम सुझाव दिए.

मिताली चंडोला ने सवाल किया कि रेड लाइट जंपिंग, ओवरस्पीडिंग और गलत पार्किंग जैसी ट्रैफिक उल्लंघन की घटनाओं को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस की ओर से क्या कड़े कदम उठाए जा रहे हैं?

DCP शशांक जायसवाल ने यातायात और सुरक्षा पर रखे अपने विचार

डीसीपी ट्रैफिक शशांक जायसवाल (DCP Traffic Shashank Jaiswal) ने कहा कि दिल्ली पुलिस का मुख्य उद्देश्य आम जनता को कम से कम परेशानी देना और यातायात को सुचारू रूप से संचालित करना है. उन्होंने बताया कि…

  • पुलिस हमेशा जनता की शिकायतें सुनने और उन्हें हल करने के लिए तत्पर रहती है.
  • यातायात को नियंत्रित करते समय एंबुलेंस और स्कूल बस को प्राथमिकता दी जाती है.
  • महत्वपूर्ण चेकिंग के लिए अनुभवी अफसरों की तैनाती की जाती है.
  • दिल्ली पुलिस का हर कर्मी रिटायरमेंट तक पूरी मुस्तैदी से अपनी जिम्मेदारियां निभाता है.

उन्होंने युवाओं को देश का भविष्य और वर्तमान बताते हुए कहा कि समाज को सुरक्षित और अपराध मुक्त बनाने में सभी की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है.

डिप्टी डायरेक्टर जितेंद्र मणि त्रिपाठी (Deputy Director Jitendra Mani Tripathi) ने साइबर क्राइम और सुरक्षा को लेकर दिए अहम सुझाव

दिल्ली पुलिस एकेडमी के डिप्टी डायरेक्टर जितेंद्र मणि त्रिपाठी ने सुरक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला. उन्होंने आम जनता को सावधान करते हुए कहा कि…

  • घर में काम करने के लिए किसी भी व्यक्ति को रखने से पहले उसका पुलिस वेरिफिकेशन जरूर कराएं.
  • रजिस्टर्ड एजेंसियों से ही लोगों को हायर करें, ताकि किसी भी तरह की धोखाधड़ी से बचा जा सके.
  • गाड़ी खरीदने पर सभी सेफ्टी इक्विपमेंट लगवाना न भूलें.
  • 18 साल से कम उम्र के बच्चों से कोई भी श्रम कराना गैरकानूनी है.

इसे भी पढ़ें- Bharat Express Delhi Mega Conclave: साद्यांत कौशल की गणेश वंदना के साथ भारत एक्सप्रेस के ‘मेगा कॉन्क्लेव’ का हुआ आगाज


साइबर क्राइम को लेकर सतर्क रहें…

  • उन्होंने बढ़ते साइबर अपराधों पर चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि आज अपराध का तरीका बदल गया है. लोग घर बैठे करोड़ों रुपये की ठगी कर रहे हैं. इसे रोकने के लिए पुलिसकर्मियों को हाईटेक प्रशिक्षण दिया जा रहा है.
  • ‘Digital Arrest’ के नाम पर आने वाली फर्जी कॉल्स से सावधान रहें.
  • अगर ऐसी कोई कॉल आती है तो तुरंत संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराएं.
  • उन्होंने कहा कि पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है कि साइबर अपराधों को रोका जाए और नागरिकों को इस तरह की धोखाधड़ी से बचाया जाए.

Bharat Express न्यूज नेटवर्क को दूसरी वर्षगांठ की बधाई

कार्यक्रम के अंत में शशांक जायसवाल और जितेंद्र मणि त्रिपाठी ने भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क को सफलतापूर्वक दो साल पूरे करने पर बधाई दी और मीडिया की भूमिका को समाज के निर्माण में अहम बताया.

‘नये भारत की बात, दिल्ली के साथ’ कॉन्क्लेव के माध्यम से सुरक्षा, यातायात और साइबर अपराधों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं, जिससे आम नागरिकों को सतर्क और जागरूक रहने की प्रेरणा मिली.


इसे भी पढ़ें- Bharat Express 2nd Anniversary: पीएम मोदी ने ‘भारत एक्सप्रेस’ को दूसरी वर्षगांठ के मौके पर दी शुभकामनाएं, जिम्मेदारियों को लेकर कही ये बड़ी बात


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read