उत्तर प्रदेश

Mahakumbh 2025: निराश्रित वृद्धजनों को मिला सम्मान और सहारा, सरकार ने दी निःशुल्क सुविधाएं

महाकुंभनगर: योगी सरकार समाज के हर वर्ग की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान को प्राथमिकता दे रही है. इसी क्रम में प्रदेश सरकार के समाज कल्याण विभाग ने मंगलवार को 95 निराश्रित वृद्धजनों को महाकुंभमें पावन स्नान कराया. ये वृद्धजन देवरिया, बहराइच, अमरोहा और बिजनौर जनपद के वृद्धाश्रम में निवास करते हैं. सभी वरिष्ठजनों को उनके जनपदों से विभागीय अधिकारी बस द्वारा कुम्भ क्षेत्र में बने समाज कल्याण के अस्थायी आश्रम तक लेकर आए.

पहली बार बनाया 100 बेड का अस्थायी आश्रम

समाज कल्याण विभाग ने महाकुंभ क्षेत्र में पहली बार वरिष्ठजनों के लिए 100 बेड की क्षमता वाला आश्रम स्थापित किया है. यहां निःशुल्क भोजन, ठहरने और स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था की गई है. वरिष्ठजनों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए कैंप में डॉक्टर भी तैनात किए गए हैं.

योग, ध्यान और भजन-कीर्तन से आध्यात्मिक अनुभव

आश्रम में रहने वाले वृद्धजन दिन की शुरुआत योग और ध्यान से करते हैं, जिससे उनका मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बना रहे. सायं को भजन-कीर्तन का आयोजन होता है, जिससे उन्हें आध्यात्मिक शांति मिल रही है.

समाज में समानता और समरसता का संदेश

समाज कल्याण विभाग के इस प्रयास से वरिष्ठजनों को महाकुंभ में आस्था और सम्मान से जुड़ने का अवसर मिला है. यह पहल सामाजिक समरसता और सेवा भाव का एक उत्कृष्ट उदाहरण बन रही है.

ये भी पढ़ें: Mahakumbh 2025: संगम को स्वच्छ बनाने के लिए आधुनिक मशीन का हो रहा इस्तेमाल, संगम में 4 किमी का एरिया कर रही है कवर

-भारत एक्सप्रेस 

विशाल तलवार

Recent Posts

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

2 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

2 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

2 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

3 hours ago

‘जेल में भी प्यार से देते हैं खाना…’ बिग बॉस में स्काउट पर भड़के सलमान खान

'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…

3 hours ago