देश

Rajasthan Election: “चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग हो गई, लेकिन राहुलयान न कभी लॉन्च हुआ और ना ही कभी लैंड करेगा” : राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जैसलमेर में परिवर्तन यात्रा के दौरान कांग्रेस पर हमला बोला. इस दौरान उन्होंने कहा कि चंद्रयान सफलतापूर्वक लैंड कर गया लेकिन ‘राहुलयान’ न कभी प्रक्षेपित हुआ और न ही कभी लैंड हुआ. आज भारत चंद्रमा और मंगल ग्रह तक पहुंच चुका है और पूरा देश आदित्य दल-१ की सफल लांचिंग हो चुकी है. इस बार भी चंद्रयान की लैंडिंग हो गई तब भी दबी आवाज में कांग्रेस ने सवाल उठाने की कोशिश की मगर जब देश का मूड देखा तो चुप्पी साध ली गई.

“दुनिया हैरान है कि इतने कम बजट में मिशन पूरा हो गया”

भारत की सेना, भारत के वैज्ञानिकों की क्षमताओं, प्रतिभा पर कभी किसी को संदेह नही रहा है. मैं मानता हूं कि 1998 में जो छलांग भारत ने परमाणु परीक्षण करके लगाई थी उसी तरह की लंबी छलांग 23 अगस्त 2023 को मिशन चंद्रयान 3 की सफलता के साथ भारत ने एक बार फिर लगा दी है. दुनिया हैरान है कि हालीवुड की बड़ी-बड़ी फिल्मों से भी कम बजट में भारत ने मंगलयान और चंद्रयान मिशन पूरे कर लिए है. यह नए भारत की ताकत है, उसकी आवाज है, जो कहती है, जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान.

“दुनिया के बड़े-बड़े देश भारत को उम्मीद भरी निगाहों से देख रहे हैं”

आज यहां राम देवरा से जो यात्रा निकल रही है वह इसी नए भारत का संदेश इस पूरे राजस्थान प्रदेश में लेकर जा रही है. यह यात्रा जहां नए भारत का संदेश लेकर जा रही है, वहीं यह परिवर्तन का भी शंखनाद करने जा रही है पिछले नौ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने जो काम किया है, जहां भारतवासी ही नहीं बल्कि दुनिया के बड़े-बड़े देश भी भारत को आशा, उम्मीद और हसरत भरी निगाहों से देख रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Karnataka Politics: “कर्नाटक में 2024 के बाद गिर जाएगी कांग्रेस सरकार”, बीजेपी के इस दिग्गज नेता ने दिए ‘ऑपरेशन लोटस’ के संकेत

दुनिया की बड़ी इन्वेस्टमेंट फर्में, सर्वे एजेन्सीज लगातार ऐसी रिपोर्ट प्रकाशित कर रही है जिनमें भारत को बड़ी सकारात्मक नजरिए से देख रहे है. अभी पिछले दिनों एक सर्वे रिपोर्ट आई है जिसमें 23 देशों के लगभग आधे नागरिकों ने भारत को बहुत उम्मीद भरी निगाह से देखा है.

“3 लाख 60 हजार किलोमीटर सड़कें ग्रामीण इलाकों में बनाई गई”

साल 2014 में हजारों की संख्या में ऐसे गांव थे जहां पर पक्की सड़क का अभाव था. आज 2023 में 99 फीसदी गांवों को पक्की सड़क से जोड़ दिया गया है. 2014 के बाद से 3 लाख 60 हजार किलोमीटर सड़कें ग्रामीण इलाकों में बनाई गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

Scotch Rate Cut: व्हिस्की के शौकीनों की बल्ले-बल्ले! दिल्ली में इतने रुपये तक सस्ती हो सकती है स्कॉच

Scotch Rate: भारत-यूके ट्रेड डील के बाद दिल्ली में स्कॉच व्हिस्की करीब 7% सस्ती हो…

3 minutes ago

पीएम मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार ने अयोध्या की सांस्कृतिक पहचान को दिया नया गौरव- सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…

19 minutes ago

राजनाथ सिंह का दौरा रद्द, भोपाल में जेपी नड्डा दिखाएंगे दम; 50 हजार लोगों के जुटने का अनुमान

Madhya Pradesh Politics: भोपाल में आज होने वाली बीजेपी की पदयात्रा में राजनाथ सिंह की…

42 minutes ago

सेर्वोटेक रिन्यूएबल का भौकाल.. ! मुनाफे में 2366% की  छलांग, EV और सोलर सेक्टर में मचाया तहलका

सेर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड ने Q2 FY27 में शानदार वित्तीय प्रदर्शन करते हुए कंसोलिडेटेड…

45 minutes ago

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव से क्या बदलेगी भारतीयों की किस्मत? H-1B और ग्रीन कार्ड पर टकटकी

US Election Impact: अमेरिकी मिडटर्म चुनावों के परिणामों का असर H-1B वीजा, ग्रीन कार्ड के…

1 hour ago