रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह.
रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सशस्त्र बलों की क्षमता को और मजबूत करने के उद्देश्य से दो महत्वपूर्ण सौदों पर हस्ताक्षर किए हैं. गुरुवार को हुए इन समझौतों की कुल लागत 1,917 करोड़ रुपये है. इसके तहत कोस्ट गार्ड के लिए आधुनिक सॉफ्टवेयर-डिफाइंड रेडियो (SDR) और सेना, वायुसेना व नौसेना के लिए 1,868 फोर्कलिफ्ट ट्रक खरीदे जाएंगे.
कोस्ट गार्ड के लिए 1,220 करोड़ रुपये की लागत से 149 सॉफ्टवेयर-डिफाइंड रेडियो खरीदे जाएंगे. इस अनुबंध पर रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम (PSU) भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) के साथ समझौता हुआ. रक्षा सचिव आर. के. सिंह की उपस्थिति में यह सौदा किया गया.
ये नए रेडियो कोस्ट गार्ड की संचार प्रणाली को और मजबूत बनाएंगे. ये सुरक्षित और तेज़ डेटा ट्रांसफर के साथ-साथ गोपनीय आवाज संचार में भी सक्षम होंगे. इससे समुद्री कानून प्रवर्तन, खोज एवं बचाव अभियान, मत्स्य संरक्षण और समुद्री पर्यावरण सुरक्षा में कोस्ट गार्ड की ताकत बढ़ेगी. साथ ही, नौसेना के साथ संयुक्त अभियानों में समन्वय बेहतर होगा.
कोस्ट गार्ड अभी तक एकल-उद्देश्य वाले रेडियो का उपयोग कर रहा था. नए रेडियो मल्टी-बैंड, मल्टी-मोड और मल्टी-रोल क्षमताओं से लैस होंगे. ये एक सुरक्षित नेटवर्किंग प्रणाली के माध्यम से सूचनाओं के निर्बाध आदान-प्रदान को संभव बनाएंगे, जिससे समुद्री अभियानों की प्रभावशीलता बढ़ेगी.
इसके अलावा, सेना, वायुसेना और नौसेना के लिए 697 करोड़ रुपये की लागत से 1,868 फोर्कलिफ्ट ट्रक खरीदे जाएंगे. इस सौदे पर एसीई लिमिटेड और जेसीबी इंडिया लिमिटेड के साथ समझौता किया गया है.
ये ट्रक विभिन्न सैन्य अभियानों और रसद कार्यों में उपयोगी साबित होंगे. इनकी मदद से भारी सामान को संभालने का कार्य आसान होगा, जिससे मैन्युअल प्रयास कम होंगे और सेना की संचालन क्षमता में वृद्धि होगी.
इस खरीद से भारतीय सशस्त्र बलों की क्षमताओं में और इजाफा होगा और वे अपने मिशनों को अधिक कुशलता से अंजाम दे सकेंगे.
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…