देश

Rajasthan Election: कांग्रेस प्रत्याशी के पैरों में गिरकर रोने लगा विधायक का बेटा, उल्टे पांव भागे मांगीलाल मीणा

राजस्थान विधानसभा चुनाव का शोर जारी है. जिसमें प्रत्याशी प्रचार के जरिए जनता से लेकर नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं का समर्थन पाने के लिए तमाम तरह के हथकंडे अपना रहे हैं. इसी बीच अलवर के राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में प्रचार के दौरान का एक मामला सामने आया है. जिसको लेकर खूब चर्चा हो रही है. राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी मांगीलाल मीणा प्रचार करते हुए विधायक जौहरी लाल के घर पहुंच गए. मीणा जैसे ही जौहरी लाल के घर पहुंचे, तो जौहरी का बेटा उनके पैरों में गिर गया और फूट-फूटकर रोने लगा. मांगीलाल अचानक हुई इस घटना से इतना घबरा गए कि वह वहां से भाग खड़े हुए.

कांग्रेस ने जौहरी लाल का काटा टिकट

बता दें कि राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने मौजूदा विधायक जौहरी लाल का टिकट काटकर मांगीलाल मीणा को टिकट दिया है. टिकट मिलने के बाद मांगीलाल लगातार क्षेत्र में चुनाव प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं. इसी कड़ी में मीणा जौहरी लाल के भी घर वोट मांगने के लिए पहुंचे थे.

जौहरी लाल के बेटे ने लगाए गंभीर आरोप

मांगीलाल मीणा को अपने घर पर देखकर जौहरी लाल मीणा का बेटा चिल्लाने लगा. इस दौरान उसने कहा कि बीजेपी प्रत्याशी बन्ना राम मीणा और कांग्रेस प्रत्याशी मांगीलाल पर आरोप लगाया कि उनका भाई दो चार दिन में मरने वाला है. इन लोगों की वजह से उनका भाई जेल में है. अगर उसे जमानत नहीं मिली तो वो मर जाएगा. जिसके जिम्मेदार बीजेपी और कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे. इन दोनों लोगों ने परिवार को तबाह करने की कोशिश की है.

यह भी पढ़ें- …तो चुनाव नहीं लड़ पाएंगे अशोक गहलोत? नामांकन पत्र में छिपाई आपराधिक मामलों की जानकारी, चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज

मांगीलाल के पैरों में गिरकर रोने लगा विधायक का बेटा

इतना ही नहीं, जौहरी लाल का बेटा भाषण देते हुए अचानक मांगीलाल के पैरों में गिर पड़ा और पैर पकड़कर खींचने लगा. अचानक हुई इस घटना से मांगीलाल इतना घबरा गए कि वे वहां से तुरंत भाग खड़े हुए, लेकिन जौहरी के समर्थकों ने मीणा के कार्यकर्तांओं को पकड़ने की कोशिश करने लगे, जिसमें जमकर धक्का-मुक्की हुई. हालांकि बाद में किसी तरह से मांगीलाल मीणा वहां से निकल गए.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: चंद्रमा-शुक्र का संयोग, सिंह समेत 8 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के योग

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…

13 minutes ago

Dhanteras Special: धन का धर्म और मर्म- धन्वन्तरि, लक्ष्मी-नारायण और कुबेर की कथाओं से समझें क्या है असली समृद्धि

Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…

35 minutes ago

Dhanteras 2026: धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं नई चीजें? जानें खरीदारी का मुहूर्त और ‘यम दीप’ की मान्यता

Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…

3 hours ago