“चेहरे पे सारे शहर के गर्द-ए-मलाल है,
जो दिल का हाल है वही दिल्ली का हाल है”
मलिकजादा मंजूर अहमद का यह शेर आज की दिल्ली की हालत पर एकदम फिट बैठता है. जो यह बयां करता है कि दिल्ली की हवा कितनी दूषित हो चुकी है, जिसकी वजह से लोगों का जीना बेहाल हो गया है. बता दें कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार शुक्रवार (20 नवंबर) को दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘ अति गंभीर’ श्रेणी पर पहुंच गई. आज की औसतन एक्यूआई (AQI) 400 दर्ज किया गया, जबकि 6 से अधिक इलाकों में यह 400 पार पहुंच चुका है. 24 घंटे का औसत एक्यूआई 400 (AQI) पर रहा है, जो लगातार छठे दिन बहुत खराब श्रेणी में रहा है.
पूरी दिल्ली में हवा बेहद खराब है, जिस वजह से लोगों को कोरोना के बाद भी मास्क पहनकर घूमना पड़ रहा है. हालांकि, इन 7 इलाकों का AQI 400 से भी ऊपर चला गया है.
1. पंजाबी बाग -406
2. रोहिणी – 429
3. मुंडका – 403
4. आनंद विहार – 411
5. सत्यवती कॉलेज – 402
6. वजीरपुर – 443
7. शाहदरा – 440
दिल्ली का एक्यूआई पिछले एक सप्ताह से बेहद गंभीर श्रेणी में बना हुआ है. 14 नवंबर को जहां यह 380 के आसपास था तो वहीं अगले दिन 15 नवंबर को 370 के करीब आ गया था. एक्यूआई में 18 नवंबर को अचानक उछाल आया था और यह बढ़कर 400 के पार चला गया था. और आज का (22 नवंबर) का एक्यूआई 420 के पार है.
ये भी पढ़ें: Dating Survey: ऑफिस में नॉटी हो रहे भारतीय, दफ्तर में रोमांस मामले में अमेरिका को पीछे छोड़ा
दिल्ली की हवा दिन-प्रतिदिन अधिक प्रदूषित होती जा रही है, जिससे स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है. ऐसे माहौल में सावधानी बरतना बेहद जरूरी है. बाहर निकलते समय मास्क अवश्य पहनें, ताकि हानिकारक कणों से बचाव हो सके. खाने-पीने की स्वच्छता का भी पूरा ध्यान रखें-सब्जियों और फल को गर्म पानी में अच्छी तरह धोकर ही पकाएं. साथ ही, घर में एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करें, पर्याप्त पानी पिएं और जरूरत न हो तो बाहर निकलने से बचें. अपनी और अपने परिवार की सेहत का ध्यान रखना अभी की सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए.
-भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…
पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…
पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…
Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…
सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…