देश

Delhi Air Quality: दिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ मुश्किल, मुंडका और दिलशाद गार्डन समेत 12 जगहों पर AQI हुआ 200 पार

Delhi Air Quality: देश की राजधानी दिल्ली की हवा एक बार फिर जहरीली होते जा रही है. आज बुधवार की सुबह दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 193 दर्ज किया गया, जोकि कल की तुलना में 13 सूचकांक अधिक है. वहीं, दिल्ली के कई इलाके ऐसे हैं जहां AQI 200 के पार रहा. इन इलाकों में न्यू मोती बाग, एनएसआईटी द्वारका, जहांगीरपुरी, दिलशाद गार्डन और बवाना समेत 12 अन्य जगहें शामिल हैं.

और जहरीली होगी हवा तो कल से छाए रह सकते हैं बादल

एक्यूआई का बढ़ते स्तर का एक कारण यह भी है कि इस समय दिल्ली से सटे राज्यों में पराली जलने की खबरे भी आ रही हैं. भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) ने आज एक्यूआई के और खराब होने की आशंका व्यक्त की है. वही उसने कहा कि 12 से 14 अक्टूबर तक वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी के निचले स्तर में रहने की आशंका है. वहीं अगले 6 दिनों में वायु गुणवत्ता के मध्यम से खराब श्रेणी में रहने की आशंका है.

आज के दिन को लेकर आईआईटीएम ने जो अनुमान व्यक्त किया है उसके अनुसार आज सुबह हवा की गति 06-12 किमी प्रति घंटे, साफ आसमान और धुंध के साथ दिल्ली में प्रमुख सतही हवा उत्तर-पश्चिम/उत्तर दिशाओं से आने की संभावना है. वहीं 13 तारीख की सुबह मुख्य रूप से बादल छाए रहेंगे और धुंध रहेगी. 14 तारीख को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और सुबह धुंध रहेगी.

एनसीआर की हवा में भी जहर

दिल्ली के अलावा एनसीआर की हवा भी जहरीली हो चुकी है. एक्यूआई के अनुसार देखा जाए तो ग्रेटर नोएडा जहां पहले स्थान पर तो फरीदाबाद दूसरे स्थान पर रहा. वहीं दिल्ली तीसरे नंबर पर रही. कुल मिलाकर दिल्ली एनसीआर की हवा पूरी तरह दम घोंटू होते जा रही है.

इसे भी पढ़ें: Buxar Train Accident: 4 की मौत, 100 से ज्यादा घायल, रेल मंत्री बोले- राहत-बचाव कार्य पूरा, बक्सर रेल हादसे की होगी जांच

दिल्ली के इन इलाकों में AQI हुआ 200 पार

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी आंकड़ों पर गौर करे तो एनएसआईटी द्वारका का एक्यूआई 283, न्यू मोती बाग का 275, मुंडका का 243 और बवाना का एक्यूआई 230 दर्ज किया गया. वहीं, जहांगीरपुरी का 222, दिलशाद गार्डन का 216 तो आरके पुरम का एक्यूआई 215 दर्ज किया गया. इनके अलावा नॉर्थ कैंपस का एक्यूआई 213, सोनिया विहार का 204, आनंद विहार का एक्यूआई 203 दर्ज किया गया. वहीं वजीराबाद और द्वारका सेक्टर 8 एक्यूआई एक्यूआई 202 रहा.

Rohit Rai

Recent Posts

‘मैंने खुद उसे कूदते देखा…’ शिवा शर्मा हत्याकांड में पहली बार सामने आई श्रद्धा दुबे

लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे 9 दिन बाद मीडिया…

32 seconds ago

इंदौर में HIV का अलार्म: MGM कॉलेज कैंप में मिले 215 पॉजिटिव, प्रशासन सतर्क

Indore HIV Cases: मध्य प्रदेश के इंदौर में HIV संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी ने…

4 minutes ago

‘मां ने किया ममता का सौदा’, डेढ़ महीने के बच्चे को 2 लाख में बेचा; कासगंज पुलिस के हत्थे चढ़े डॉक्टर समेत 5 लोग

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने…

5 minutes ago

नोएडा में उतरा कोलकाता का विक्टोरिया मेमोरियल, बालाका दुर्गोत्सव में 63 फीट ऊंचा भव्य पंडाल

Balaka Durgotsav Noida Durga Puja: नोएडा सेक्टर-61 में विक्टोरिया मेमोरियल थीम पर 63 फीट ऊंचा…

18 minutes ago

पंजाब में दर्दनाक हादसा: बेकाबू कार ने मजदूरों को रौंदा, 8 की मौत; कई घायल

Punjab Road Accident: पंजाब के संगरूर जिले के लहरागागा क्षेत्र में रविवार शाम बड़ा हादसा…

34 minutes ago

सिविल लाइन्स दिल्ली में मां दुर्गा की ‘एक चाला’ मूर्ति, मिल रहा संयुक्त परिवार का अनोखा संदेश

दिल्ली की सबसे पुरानी कश्मीरी गेट दुर्गा पूजा सिविल लाइन्स में आयोजित हो रही है.…

39 minutes ago