Bharat Express DD Free Dish

Pollution in Delhi

दिल्ली… वही शहर, जहां सांस लेना एक चुनौती बन चुका है. हवा में घुला ज़हर हर दिन नए रिकॉर्ड बना रहा है. सुबह से लेकर शाम तक राजधानी स्मॉग की चादर में लिपटी है… और AQI ‘सीवियर’ श्रेणी में पहुंच चुका है. ऐसे में CPCB के मेंबर डॉ. अनिल गुप्ता से जानें कैसे लग सकती है प्रदूषण पर लगाम..

Air Pollution In Delhi: दिल्ली के नौ इलाकों में एक्यूआई का स्तर 300 से ऊपर और 400 के बीच रहा. वहीं 27 इलाकों में एक्यूआई का स्तर 400 से 500 के बीच रहा.

दिल्‍ली सरकार ने कहा है कि सरकारी कार्यालय 50% क्षमता से खुलेंगे, जबकि 50% कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम करेंगे. पर्यावरण मंत्री ने कहा कि प्राइवेट संस्थानों में भी 50% वर्क फ्रॉम होम करने के लिए निर्देश जारी किए जाएंगे.

देश की राजधानी दिल्ली में हर साल ठंड के दिनों में प्रदूषण की स्थिति बहुत ही खराब हो जाती है. इससे निपटने के लिए दिल्ली की आप सरकार 15 सूत्री कार्यक्रम बनाकर इस पर तेजी से काम कर रही है. 

Delhi Air Quality: दिल्ली के अलावा एनसीआर की हवा भी जहरीली हो चुकी है. एक्यूआई के अनुसार देखा जाए तो ग्रेटर नोएडा जहां पहले स्थान पर तो फरीदाबाद दूसरे स्थान पर रहा.