देश

दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, तेज हवा और बारिश में एयर इंडिया के तीन विमान क्षतिग्रस्त

Delhi Airport Accident: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब टर्मिनल-2 पर खड़े एयर इंडिया के तीन विमानों को नुकसान पहुंच गया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह घटना अचानक बदले मौसम के कारण हुई, जब तेज हवाओं और बारिश ने एयरपोर्ट पर हालात बिगाड़ दिए.

ग्राउंड सपोर्ट उपकरण बने हादसे की वजह

जानकारी के अनुसार, खराब मौसम के दौरान ग्राउंड सपोर्ट उपकरण नियंत्रण से बाहर हो गए और विमान के पास पहुंचकर उनसे टकरा गए. इसी टक्कर की वजह से तीनों विमानों को अलग-अलग स्तर पर नुकसान हुआ है. हालांकि, नुकसान की गंभीरता को लेकर अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है. घटना उस समय हुई जब विमान टर्मिनल-2 पर पार्क किए हुए थे और नियमित ग्राउंड ऑपरेशन चल रहा था.

राहत की बात, कोई घायल नहीं

इस पूरे हादसे में राहत की बात यह रही कि किसी भी यात्री या एयरलाइन स्टाफ के घायल होने की खबर नहीं है. घटना के तुरंत बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी और एयर इंडिया की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. फिलहाल, सभी प्रभावित विमानों की जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि उन्हें कितनी क्षति पहुंची है और उन्हें दोबारा संचालन में लाने में कितना समय लगेगा.

ये भी पढ़ें- 12 राज्यों में पहुंचा मानसून, गोवा-कर्नाटक में भारी बारिश की चेतावनी; मगर दिल्ली-बिहार को करना होगा इंतजार

सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

इस घटना के बाद एक बार फिर एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था और खराब मौसम में ग्राउंड ऑपरेशन की तैयारियों पर सवाल उठने लगे हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि तेज हवाओं के दौरान ग्राउंड उपकरणों की सुरक्षा और नियंत्रण बेहद महत्वपूर्ण होता है, ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके. एयरपोर्ट प्रशासन ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और कहा है कि सभी जरूरी सुरक्षा प्रोटोकॉल की समीक्षा की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

‘वोट चोरी’ मुद्दे पर राहुल का आंदोलन जारी रखने का संदेश, यूथ कांग्रेस-NSUI के कार्यकर्ताओं को बताया ‘बब्बर शेर’

राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन में सक्रिय यूथ कांग्रेस, NSUI और सेवादल…

22 seconds ago

Maha Saptami 2026: 17 या 18 अक्टूबर? महासप्तमी 2026 की सही तारीख को लेकर न हों कंफ्यूज, जानें पंचांग का पूरा गणित

Kab Hai Maha Saptami: महासप्तमी 2026 की तारीख को लेकर बना भ्रम दूर करें. दिल्ली…

8 minutes ago

‘कल्पना से परे, इंसानी सीमाओं से भी आगे’ Elon Musk ने लॉन्च की उड़ने वाली सुपरकार, स्पेसएक्स तकनीक से मचा तहलका

Elon Musk Flying Car: इलॉन मस्क आज अपनी सेकेंड जेनरेशन 'रोडस्टर' कार लॉन्च करेंगे. इस…

21 minutes ago

US Visa Update: 2 लाख रुपये से ज्यादा की फीस देकर भी क्यों नहीं मिलेगा समय पर H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड? जानें अमेरिका का नया नियम

US Immigration: अमेरिका में इमिग्रेशन नियमों में बदलाव की तैयारी, प्रीमियम प्रोसेसिंग की समय-सीमा बढ़ने…

30 minutes ago

अमेरिका में गन-कल्चर का कहर..! स्कूल में गोलीबारी कांड, 5 साल के मासूमों को भून डाला

अमेरिका के ओरेगॉन राज्य के बेंड शहर स्थित सिल्वर रेल एलिमेंट्री स्कूल में गोलीबारी की…

36 minutes ago

‘संसार का हर शब्द आपकी स्तुति है ‘षष्ठी पर पीएम मोदी ने शेयर किया आदि शंकराचार्य द्वारा रचित पवित्र श्लोक

PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…

1 hour ago