उत्तर प्रदेश

हरदोई में ऑनर किलिंग,बेटी की पीट-पीटकर हत्या; सांप के काटने और आत्महत्या का बनाया झूठा ड्रामा

Hardoi Honor Killing: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से रिश्तों को शर्मशार करने का मामला सामने आया है. जहां छोटी सी बात पर गुस्साएं पिता ने पुत्र के साथ मिलकर अपनी ही सगी बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी. मर्डर को छिपाने के लिए पूरे मामले को आत्महत्या करार दिया. आरोपियों ने पहले मृतका के शरीर पर सांप के काटने के निशान ( सूई से बनाए) बनाए. फिर शव को फंदे पर लटकाकर हर किसी को हत्या का केस बताया और आनन- फानन में बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया. इस राज से पर्दा तब उठा, जब मृतका की मां ने खुद सामने आकर पूरी सच्चाई बताई. आपको विस्तार से बताते है पूरा मामला.

पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट

दरअसल मामला हरदोई जिले के समदखेड़ा का है. जहां रामदयाल की 19 वर्षीय बेटी ( शुभी) 3जून की रात बिना किसी को बताए घर से निकल गई और सुबह 4 वापस खुद घर लौट आई. बिना बताए घर से चले जाने पर नाराज पिता और भाई युवती के साथ मारपीट शुरू कर दी. पिता और भाई शुभी को इतनी बेरहमी से मारा कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मौत से घबराकर पिता ने शव की हत्या को पूरी तरह से आत्महत्या दिखाने की कोशिश की. इस वारदात में युवती के पिता, भाई और भाभी भी शामिल थीं. जल्दबाजी में शुभी के परिजनों ने शुभी का अंतिम संस्कार भी कर दिया. लेकिन जब इस मामले शुभी की मां का बयान सामने आया तो हडकंप मच गया.

यह भी पढें: NTA ने एग्जाम सेंटर्स पर लगाया लॉकडाउन! NEET-UG री-एग्जाम के लिए किए कड़े सुरक्षा इंतजाम

मृतका की मां ने खोला राज

मृतका की मां मिथलेश ने पुलिस को बताया कि शुभी ने आत्महत्या नहीं की है बल्कि उसके पिता और भाई ने उसकी हत्या की है.  मृतका की मां के बयान पर जब पुलिस ने मृतका के पिता और भाई से पूछताछ की तो आरोपियों ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया. आरोपियों ने पुलिस को बताया कि मर्डर को आत्महत्या बनाने के लिए उन्होंने कपड़े सिलने वाली सुई से मृतका के शरीर पर सांप के काटने जैसे निशान बनाए. इसके बाद मृतका के गले पर फंदे के भी निशान बनाए. पुलिस को इस बात की जानकारी ना हो इसलिए आरोपियों ने जल्द ही मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया. पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

फिर थर्राया कामचटका, 7 की तीव्रता से आया विनाशकारी भूकंप, सुनामी की आहट से सहमे लोग

Kamchatka Earthquake: रूस के कामचटका में शुक्रवार को 7 तीव्रता का भूकंप आया. यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल…

18 minutes ago

1961 से 2011 तक कितना बदला भारत का जनसांख्यिकीय ढांचा? हरेन्द्र प्रताप की किताब में हुआ बड़ा खुलासा

Indian Census Analysis: हरेन्द्र प्रताप की पुस्तक 1961 से 2011 तक की जनगणना के आधार…

27 minutes ago

‘वोट चोरी’ मुद्दे पर राहुल का आंदोलन जारी रखने का संदेश, यूथ कांग्रेस-NSUI के कार्यकर्ताओं को बताया ‘बब्बर शेर’

राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन में सक्रिय यूथ कांग्रेस, NSUI और सेवादल…

38 minutes ago

Maha Saptami 2026: 17 या 18 अक्टूबर? महासप्तमी 2026 की सही तारीख को लेकर न हों कंफ्यूज, जानें पंचांग का पूरा गणित

Kab Hai Maha Saptami: महासप्तमी 2026 की तारीख को लेकर बना भ्रम दूर करें. दिल्ली…

45 minutes ago

‘कल्पना से परे, इंसानी सीमाओं से भी आगे’ Elon Musk ने लॉन्च की उड़ने वाली सुपरकार, स्पेसएक्स तकनीक से मचा तहलका

Elon Musk Flying Car: इलॉन मस्क आज अपनी सेकेंड जेनरेशन 'रोडस्टर' कार लॉन्च करेंगे. इस…

58 minutes ago