‘आपका सिम कार्ड 24 घंटे के भीतर बंद कर दिया जाएगा, क्योंकि आपकी केवाईसी (KYC) सस्पेंड हो गई है!’ अगर आपके मोबाइल पर भी ऐसा कोई मैसेज या नोटिस आया है, तो डरने या घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. डिजिटल इंडिया के इस दौर में साइबर ठग मासूम मोबाइल उपभोक्ताओं को डराने और उनके बैंक खाते साफ करने के लिए हर रोज नए-नए पैंतरे अपना रहे हैं. आजकल सोशल मीडिया पर भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के नाम से एक ऐसा ही नोटिस धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है. लेकिन ये वाकई में सच है आइए जानते है.
इस फर्जी नोटिस को जालसाजों ने इतनी चालाकी से तैयार किया है कि कोई भी आम इंसान पहली नजर में धोखा खा जाए. ठगों ने इस लेटरहेड पर बकायदा बीएसएनएल (BSNL), टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) और हमारे राष्ट्रीय प्रतीक (सत्यमेव जयते) के असली जैसे दिखने वाले लोगो का इस्तेमाल किया है. इसका मकसद सिर्फ इतना है कि यूजर डर जाए और हड़बड़ाहट में आकर उनके झांसे में फंस जाए. पीआईबी ने इसको लेकर अलर्ट किया कि बीएसएनएल या ट्राई की तरफ से सिम ब्लॉक करने की ऐसी कोई भी चेतावनी या नोटिस जारी नहीं किया गया है.
अगर आप ऑनलाइन फ्रॉड और बैंकिंग ठगी से सुरक्षित रहना चाहते हैं, तो इन बातों का जरूर ध्यान दें:
अगर आपके पास भी सरकार, योजनाओं या सरकारी कंपनियों से जुड़ी कोई ऐसी संदिग्ध खबर या मैसेज आता है, तो आप खुद उसकी सच्चाई जान सकते हैं. इसके लिए आप उस भ्रामक खबर का स्क्रीनशॉट या यूआरएल (URL) पीआईबी फैक्ट चेक के आधिकारिक वॉट्सऐप नंबर 8799711259 पर भेज सकते हैं. इसके अलावा आप चाहें तो factcheck@pib.gov.in पर ईमेल के जरिए भी अपनी शिकायत भेजकर सच का पता लगा सकते हैं. सतर्क रहें, सुरक्षित रहें!
ये भी पढ़ें: क्या तमिलनाडु में RSS पर लग गया है बैन? जानें सोशल मीडिया पर सीएम विजय थलापति के नाम से वायरल दावे का पूरा सच
-भारत एक्सप्रेस
PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…
EPFO News: EPFO ने सितंबर का पीएफ रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर…
दिल्ली-NCR में तेज हवाओं और बारिश के बाद अक्टूबर में ही गुलाबी ठंड का अहसास…
PM Modi Navratri: नवरात्र के छठे दिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर…
CM Yogi: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पिछले साढ़े 9 वर्षों…
Delhi News: कनॉट प्लेस प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, सुरक्षा और त्योहारी सीजन…