दिल्ली विधानसभा में कथित चावल घोटाले को लेकर मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ. आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायकों ने इस मुद्दे को सदन में उठाते हुए चर्चा की मांग की. मामला इतना बढ़ गया कि विधानसभा स्पीकर ने AAP के आठ विधायकों को सदन से बाहर करवाने के लिए मार्शलों को बुला लिया.
विपक्षी विधायकों का कहना था कि कथित चावल घोटाले को लेकर सदन में चर्चा होनी चाहिए और सरकार को इस मामले पर अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए. इसी मांग को लेकर विधायक सदन में विरोध करते नजर आए. हंगामे के बीच स्पीकर ने विपक्ष के रवैये पर नाराजगी जताई और इसे सदन की कार्यवाही के लिहाज से अनुचित बताया है.
विधानसभा स्पीकर ने कहा कि सदन में इस तरह का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता. उन्होंने विपक्ष के आचरण को गलत बताते हुए साफ किया कि विधानसभा की कार्यवाही के दौरान नियमों और मर्यादा का पालन जरूरी है.
हंगामे के बीच स्थिति को संभालने के लिए AAP के आठ विधायकों को मार्शल के जरिए सदन से बाहर कर दिया गया. इस कार्रवाई के बाद विधानसभा की कार्यवाही में राजनीतिक तनाव और बढ़ गया.
इस पूरे विवाद पर दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने विपक्ष के आरोपों को बेबुनियाद बताया. उन्होंने आरोप लगाया कि विरोध के दौरान AAP विधायक कुलदीप कुमार ने सदन में मौजूद सदस्यों और अधिकारियों की तरफ चावल फेंके है. सिरसा ने इसे विधानसभा की गरिमा और सदन की अवमानना से जोड़ते हुए कहा कि विरोध दर्ज कराने का भी एक तय तरीका होता है.
उनके मुताबिक, सदन के भीतर इस तरह का व्यवहार किसी भी स्थिति में उचित नहीं माना जा सकता है.
कथित चावल घोटाले को लेकर विधानसभा में हुए इस घटनाक्रम ने दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव को सामने ला दिया है. AAP विधायक इस मुद्दे पर सरकार से जवाब और चर्चा की मांग कर रहे हैं, जबकि सरकार की ओर से लगाए गए आरोपों को खारिज किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: सीएम शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बची जान; देखें वीडियो
-भारत एक्सप्रेस
MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…
IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…
Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और बादलों की वजह से मौसम ने…
Pakistan Emergency in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी…
अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने मुंद्रा प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी…