देश

मौत किसी और की, बलि की तैयारी किसी और की! चिता पर जिंदा जलने ही वाली थी महिला, तभी पहुंची 112

Bihar Crime:नवादा/अमन: बिहार के नवादा जिले से अंधविश्वास और खौफनाक वारदात का सनसनीखेज मामला सामने आया है. सिरदला थाना क्षेत्र में एक महिला पर डायन होने का झूठा आरोप लगाकर उसे जलती चिता के साथ जिंदा फूंकने की कोशिश की गई. पुलिस मौके पर पहुंचकर महिला की जान बचा ली.

बिहार के नवादा जिले में आपसी विवाद और अंधविश्वास के चलते नवादा में एक महिला को जिंदा चिता में झोंकने का प्रयास किया गया. समय रहते डायल-112 टीम के पहुंचने से महिला की जान बच गई. पुलिस अब इस मामले में शामिल दोषियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई में जुट गई है.

क्या है मामला?

नवादा जिले के सिरदला थाना अंतर्गत बढी बीघा गांव में मामूली विवाद ने एक खतरनाक मोड़ ले लिया. गांव निवासी मनोज मांझी और अजय मांझी की पत्नी के बीच बीते दिनों किसी बात पर कहासुनी हुई थी. इस घटना के अगले ही दिन अजय मांझी की पत्नी की तबीयत अचानक खराब हो गई. परिजनों ने दो दिनों तक उनका इलाज कराया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. मृतका अपने पीछे दो छोटे मासूम बच्चों को छोड़ गई.

‘डायन’ होने और महिला की जान लेने का आरोप मढ़ा (Witch Hunting Attempt Nawada)

मौत से दुखी परिजन और ग्रामीण जब शव का अंतिम संस्कार करने श्मशान घाट पहुंचे, तो वहां माहौल अचानक हिंसक हो उठा. ग्रामीणों ने मनोज मांझी की पत्नी सावित्री देवी को भी श्मशान घाट बुला लिया. वहां मौजूद कुछ उपद्रवी लोगों ने सावित्री देवी पर ‘डायन’ होने और महिला की जान लेने का आरोप मढ़ दिया. देखते ही देखते भीड़ उग्र हो गई और महिला को मृतका की चिता के साथ ही जिंदा जलाने की खौफनाक साजिश रचने लगी.

पुलिस बल मौके पर पहुंचा (Sirdala Police Station)

घटना की जानकारी मिलते ही डायल-112 की पुलिस टीम सिपाही महफूज आलम की अगुवाई में तुरंत श्मशान घाट पहुंची. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जवानों ने बिना देर किए उग्र भीड़ के बीच से महिला को सुरक्षित निकाला और थाने ले आए. इसके बाद एएसआई मुकेश कुमार और प्रियेश कुमार विद्यार्थी सहित अतिरिक्त पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा.

मामले की जानकारी देते हुए अपर थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि घटना के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे हैं. फिलहाल लिखित शिकायत का इंतजार किया जा रहा है. पुलिस इस बात की गहराई से छानबीन कर रही है कि भीड़ को भड़काने और इस हिंसक कृत्य में कौन-कौन लोग शामिल थे.

यह भी पढ़ें-‘मैं तेरे प्यार में पागल…’, शहडोल के स्कूल में शराबी का आतंक, खौफ से सहमे बच्चे; देखें वीडियो

-भारत एक्सप्रेस

Shubhra Rai

Recent Posts

राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा ऐलान: रूस-यूक्रेन के बीच ‘एनर्जी सीजफायर’ लागू

Russia Ukraine Energy Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच एनर्जी…

9 minutes ago

दिल्ली में उग्र हुआ CJP का प्रदर्शन: कनॉट प्लेस पर नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने घसीटकर हटाया

दिल्ली में CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP और छात्र संगठनों का प्रदर्शन…

14 minutes ago

पीएम मोदी की मछुआरों को बड़ी सौगात: हजारों करोड़ की योजनाओं को मंजूरी, चेन्नई फिशिंग हार्बर होगा हाईटेक

PM Matsya Sampada Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मछुआरों और तटीय समुदायों के…

22 minutes ago

‘पुरुषों को भी बनना होगा महिलाओं की सफलता का संबल…’ Miss and Mrs UN कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) रचना सम्‍मानित, दिया प्रेरक संदेश

MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…

1 hour ago

हवा में मचा हड़कंप; इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक से लगी आग, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…

1 hour ago

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: UP पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक हटी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…

2 hours ago