Devotees at Kashi Vishwanath: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर काशी विश्वनाथ धाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. देशभर से आए श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के चरणों में हाजिरी लगाई और विधिपूर्वक जलाभिषेक किया. इस वर्ष मंदिर प्रशासन के अनुसार, 11.69 लाख से अधिक भक्तों ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार, स्थानीय प्रशासन ने दर्शनार्थियों की सुरक्षा, सुविधा और आवश्यक संसाधनों की व्यापक व्यवस्था की थी. मंदिर प्रशासन ने भी सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित की, जिससे श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के दर्शन कर सकें.
महाशिवरात्रि के दिन तड़के सुबह से ही बाबा विश्वनाथ के दर्शन हेतु भक्तों की लंबी कतारें लग गईं. श्रद्धालु गंगाजल, बेलपत्र और दूध अर्पित कर भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे थे. जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, मंदिर प्रांगण और आसपास की गलियां भक्तों से भरती गईं. पूरे विश्वनाथ धाम में “हर-हर महादेव” के जयघोष गूंजते रहे, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया.
इस विशेष अवसर को और अधिक भव्य बनाने के लिए योगी सरकार द्वारा श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कराई गई. श्रीकाशी विश्वनाथ धाम और गंगा घाटों पर हुई इस पुष्पवर्षा से श्रद्धालु गदगद हो उठे. धार्मिक आस्था के सम्मान की इस परंपरा ने भक्तों के उत्साह को और भी बढ़ा दिया.
पूरे फरवरी महीने में रोजाना लाखों श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे. कई तिथियों पर छह लाख से अधिक भक्तों ने बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई, जबकि कुछ दिनों में यह संख्या सात से आठ लाख तक पहुंच गई. 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन श्रद्धालुओं की संख्या रिकॉर्ड 11.69 लाख रही.
-भारत एक्सप्रेस
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु के पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी के कैश-फॉर-जॉब घोटाले में राजनीतिक हस्तक्षेप…
Smartphone Viral Video: सोशल मीडिया पर एक महिला का हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो…
Murugan Temple Controversy: तमिलनाडु में कार्तिगई दीपम विवाद को लेकर वीएचपी ने राज्य सरकार पर…
Anant Singh Daughter Shivangi Wedding News: मोकामा के नदवां में अनंत सिंह की बेटी शिवांगी…
भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह ने हाल ही में पवन सिंह के नाम पर ऐसा रिएक्शन…
Post Office Scheme: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने डाक संचालन योजना…