देश

विधानसभा चुनाव से पहले Delhi Assembly Speaker राम निवास गोयल ने सक्रिय राजनीति से संन्यास की घोषणा की

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष और आम आदमी पार्टी (आप) के शाहदरा विधायक राम निवास गोयल ने गुरुवार (5 दिसंबर) को अपनी उम्र का हवाला देते हुए सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की. उनके इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर कहा, ‘गोयल का चुनावी राजनीति छोड़ने का फैसला हम सभी के लिए एक भावनात्मक क्षण है’.

केजरीवाल को लिखे पत्र में 76 वर्षीय गोयल ने पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की, साथ ही उन्होंने कहा कि वह अपनी अगली जिम्मेदारी के लिए तैयार हैं. गोयल ने लिखा, ‘मैं विनम्रतापूर्वक कहना चाहता हूं कि मैं शाहदरा विधायक के साथ-साथ दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को कुशलतापूर्वक निभाने में सक्षम रहा हूं.’

उन्होंने आगे कहा, ‘अपनी उम्र के कारण मैं खुद को सक्रिय राजनीति से दूर रखना चाहता हूं. मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि मैं पार्टी की पूरी सेवा करता रहूंगा. आप मुझे जो भी जिम्मेदारी देंगे, मैं उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करूंगा.’

केजरीवाल ने अपने सोशल साइट X पर लिखा, ‘रामनिवास गोयल जी का चुनावी राजनीति से अलग होने का निर्णय हम सभी के लिए एक भावुक क्षण है. उनके मार्गदर्शन ने वर्षों तक हमें सदन के अंदर और बाहर सही दिशा दिखाई है. अपनी बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य के चलते उन्होंने हाल ही में अभी कुछ दिन पहले ही चुनावी राजनीति से अलग होने की अपनी इच्छा जाहिर की थी. उनके निर्णय का हम सम्मान करते हैं. गोयल साहब हमारे परिवार के अभिभावक थे, हैं और हमेशा रहेंगे. पार्टी को उनके अनुभव और सेवाओं की भविष्य में भी हमेशा जरूरत रहेगी.’

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

SRFTI झड़प से लेकर संतों के अपमान तक… टीएमसी सांसद सौगत रॉय के तीखे तेवर, जानें किस मुद्दे पर क्या कहा?

टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने एसआरएफटीआई में हुई झड़प, एसआईआर विवाद, 30 सितंबर की इंडिया…

2 minutes ago

सोना खरीदने वालों के लिए गुड न्यूज! दिल्ली में 2600 रुपए सस्ता हुआ गोल्ड, चांदी भी 5000 रुपए लुढ़की

Delhi Gold Price Today: त्योहारों से पहले दिल्ली के बाजार में सोना-चांदी के दाम गिर…

9 minutes ago

शराब तस्करी के आरोप में जेल गई नेहा झा को मिली बेल, 25 दिन बाद आएगी जेल से बाहर

Neha Jha Bail: समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन में 75 लीटर विदेशी शराब के साथ…

10 minutes ago

अमेरिका-चीन में 30 अरब डॉलर पर टैरिफ घटा, हाथ मिलाते ही भारत को कितना हो सकता है नुकसान?

US China Trade Deal: अमेरिका और चीन ने वॉशिंगटन वार्ता के बाद 30 अरब डॉलर…

37 minutes ago

अपना ही निकला गुनहगार! ठाणे में बिजनेसमैन के किडनैपिंग का मास्टरमाइंड निकला परिचित, 5 आरोपी गिरफ्तार

Ulhasnagar Kidnapping Case: महाराष्ट्र के ठाणे में एक कारोबारी के अपहरण और 50 लाख रुपये…

1 hour ago

100 रुपये की रिश्वत ने छीनी वर्दी, वीडियो वायरल होते ही एक्शन में पुलिस

Kathua Police Bribery Video Viral: कठुआ जिले में ट्रक चालक से कथित तौर पर 100…

1 hour ago