मनोरंजन

Pushpa 2 फिल्म में Allu Arjun और Rashmika नहीं बल्कि ये 3 स्टार्स थे डायरेक्टर की पहली पसंद, यहां जानें कौन?

Pushpa 2 Movie: इन दिनों अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पा 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और फिल्म को शानदार एडवांस बुकिंग के साथ जबरदस्त कमाई की उम्मीद है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन पहली पसंद नहीं थे. आपको बता दें डायरेक्टर सुकुमार इन तीनों कलाकारों के बजाय किसी और को कास्ट करना चाहते थे, लेकिन कुछ कारणों से बात नहीं बन पाई. आइए जानते हैं कि इन तीनों की जगह सुकुमार की पहली पसंद कौन थे?

अल्लू अर्जुन नहीं ये स्टार्स थे पहली पसंद

‘पुष्पा 2’ में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल ने अपनी भूमिकाओं को फिर से निभाया है, लेकिन शुरुआत में अल्लू अर्जुन इस फिल्म के लिए मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे. दरअसल, मेकर्स का विचार महेश बाबू पर था. हालांकि, सुकुमार और महेश बाबू के बीच कुछ क्रिएटिव मतभेद को लेकर उन्होंने फिल्म को छोड़ दिया. मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, महेश बाबू इस फिल्म में एक ग्रे किरदार निभाने को लेकर सहज नहीं थे, जिसके चलते उन्होंने प्रोजेक्ट को ठुकरा दिया. इसके बाद अल्लू अर्जुन ने पुष्पा राज का किरदार निभाया और अपनी अदाकारी से फिल्म में जान डाल दी.

‘Pushpa 3 The Rampage’ का एलान

हाल ही में, ऑस्कर विजेता साउंड डिजाइनर रसूल पुकुट्टी ने अपने X अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें ‘Pushpa 3 The Rampage’ लिखा हुआ था. यह पोस्ट फैंस के लिए इशारा था कि शायद ‘पुष्पा 3’ का अनाउंसमेंट हो चुका है. हालांकि, जैसे ही यह पोस्ट वायरल हुआ, रसूल ने उसे डिलीट कर दिया. इसके बाद, मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि इस फिल्म में विजय देवरकोंडा भी नजर आ सकते हैं और तीसरे पार्ट में अल्लू अर्जुन का सामना विजय देवरकोंडा से होगा. हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

ये भी पढ़ें: फिल्म Pushpa-2 रिलीज के दौरान Hyderabad में बड़ा हादसा, एक महिला की मौत, कई लोग घायल

जानें कैसी हैं Pushpa 2

‘पुष्पा 2’ को सिनेमाघरों में शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म का पहला शो देखने पहुंचे दर्शकों ने इसकी जमकर तारीफ की है. कई लोग यह मान रहे हैं कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करेगी. कुछ दर्शकों का कहना है कि अल्लू अर्जुन का स्क्रीन प्रेजेंस काफी प्रभावशाली है और पहले हाफ को ब्लॉकबस्टर करार दिया गया है. वहीं, कुछ ने अल्लू की परफॉर्मेंस को भी बेहतरीन बताया है.

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

लंगोटिया अंदाज, देसी ठहाके और पिछड़ों की आवाज, कैसे लालू यादव ने बिहार से दिल्ली तक की राजनीति बदल दी

लालू प्रसाद यादव ने भारतीय लोकतंत्र को देसी अंदाज और सामाजिक न्याय की भाषा दी.…

31 minutes ago

Target 243: क्षेत्रीय ‘बड़े भाई’ के बिना बिहार की सत्ता तक पहुंचने की बीजेपी की कोशिश

BJP Target 243 Bihar: स्थानीय नेतृत्व को मजबूत करके, अपने सामाजिक आधार का विस्तार करके…

31 minutes ago

बख्तियारपुर के इंजीनियर ने कैसे बनाया बिहार का पावर ग्रिड? समझिए नीतीश कुमार की ‘इंजीनियर्ड पावर’ की कहानी

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राजनीति को अक्सर ‘इंजीनियर्ड पावर’ कहा जाता है. बख्तियारपुर…

38 minutes ago

SRFTI झड़प से लेकर संतों के अपमान तक… टीएमसी सांसद सौगत रॉय के तीखे तेवर, जानें किस मुद्दे पर क्या कहा?

टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने एसआरएफटीआई में हुई झड़प, एसआईआर विवाद, 30 सितंबर की इंडिया…

42 minutes ago