दिल्ली ब्लास्ट में परत-दर-परत गिरफ्तारी का सिलसिला जारी है. जांच एजेंसियां रोजाना इस ब्लास्ट में नया अपडेट खोजने में कामयाब रही हैं. इस ब्लास्ट में अब तक 1,500 कश्मीरियों को हिरासत में लिया गया है. जिसके बाद से कश्मीर के लोगों के अंदर एक डर सा बना हुआ है. इस पर जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने देश में सुरक्षा को लेकर सावल उठाए.
PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “आपने दुनिया को बताया कि कश्मीर में सब कुछ ठीक है, लेकिन कश्मीर की परेशानी लाल किले के सामने गूंज रही हैं. आपने जम्मू-कश्मीर को सुरक्षित बनाने का वादा किया था, लेकिन उस वादे को पूरा करने के बजाय, आपकी नीतियों ने दिल्ली को असुरक्षित बना दिया है. मुझे नहीं पता कि केंद्र सरकार में कितने लोग सच्चे राष्ट्रवादी हैं.”
उन्होंने आगे कहा कि “अगर एक पढ़ा-लिखा युवा, एक डॉक्टर, अपने शरीर पर RDX बांधकर खुद को और दूसरों को मार डालता है, तो इसका मतलब है कि देश में कोई सुरक्षा नहीं है. आप हिंदू-मुस्लिम की राजनीति करके वोट तो पा सकते हैं, लेकिन देश किस दिशा में जा रहा है? ”
हाल ही में गिरफ्तार किए गए अपने भाई और बेटे से न मिलने देने से निराश होकर कश्मीर के बिलाल वानी ने आत्महत्या की कोशिश की थी. जिस पर महबूबा मुफ्ती ने कहा, “वानपोरा काजीगुंड के एक दुखी पिता बिलाल वानी ने अपने बेटे जसीर बिलाल और भाई नवील वानी को कुछ दिन पहले पुलिस की ओर हिरासत में लिए जाने के बाद खुद को आग लगा ली. अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित, उन्होंने अधिकारियों से बस उनसे मिलने की गुहार लगाई, लेकिन उन्हें मना कर दिया गया. उन्हें श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल में रेफर कर दिया गया है और उनकी हालत गंभीर है.” महबूबा मुफ्ती ने पुलिस से अपील की कि कम से कम उन्हें हिरासत में लिए गए सदस्यों से मिलने की अनुमति दी जाए.
दिल्ली ब्लास्ट को लेकर अब तक कई नए अपचेट रोजाना सामने आ रहे हैं. बात दें कि दिल्ली के लाल किले के पास 10 नवंबर को आई 20 कार ब्लास्ट हुआ था. जिसमें 13 लोग मारे गए थे. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने रविवार (16 नवंबर) को इस केस में नया अपडेट दिया है. उन्होंने पहली बार कार के मालिक उमर को आत्मघाती हमलावर के रूप में संकेतित कर उसे गिरफ्तार किया है.
-भारत एक्सप्रेस
Nana Patekar Net Worth: नाना पाटेकर को 5 बजे के करीब अस्पताल लाया गया, जिसके…
Rise and Fall Season 2: रियालिटी शो 'Rise & Fall 2' में धमाल मचाने के…
कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और एआई से तैयार की गई कथित तस्वीरों…
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई जांच…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'इंडिया मोबाइल कांग्रेस' (आईएमसी) 2026 के 10वें एडिशन का उद्घाटन किया.…
भारतीय वायु सेना के 94वें स्थापना दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह ने वायु योद्धाओं…