Bharat Express DD Free Dish

चप्पल पर चुप्पी! बहन के आरोपों के बाद चुप क्यों हैं तेजस्वी यादव? लालू यादव और राबड़ी देवी क्यों नहीं दे रहे कुछ जवाब?

बिहार चुनाव के बाद लालू परिवार में कलह बढ़ी. रोहिणी आचार्य के चप्पल विवाद पर तेजस्वी, लालू और राबड़ी देवी ने चुप्पी साध ली है. विपक्षी पार्टी इसे मुद्दा बना रहा है.

Lalu Family Dispute: बिहार विधानसभा चुनाव के बाद लालू परिवार में एक नया विवाद सामने आया है. बहन रोहिणी आचार्य को चप्पल से मारने वाली बात पर तेजस्वी यादव और उनके माता-पिता ने अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. इस चुप्पी ने राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाओं को जन्म दे दिया है.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, चुनावी नतीजों के बाद परिवार के भीतर मतभेद खुलकर सामने आने लगे हैं. रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की थी और आरोप लगाया था कि उन्हें चप्पल से मारने की बात कही गई. इस आरोप ने पूरे परिवार की छवि पर सवाल खड़े कर दिए लेकिन तेजस्वी यादव, लालू प्रसाद और राबड़ी देवी ने इस मामले पर कोई बयान नहीं दिया.

परिवार की चुप्पी से बढ़ा विवाद

लोगों का कहना है कि परिवार की चुप्पी से विवाद और गहरा हो रहा है. विपक्षी पार्टी भी इस मुद्दे को भुनाने में जुट गया है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि लालू परिवार के भीतर की कलह पार्टी की एकजुटता पर असर डाल सकती है. खासकर तब, जब चुनावी हार के बाद कार्यकर्ताओं को नेतृत्व से स्पष्ट संदेश की उम्मीद रहती है.

चुप्पी पर सवाल

तेजस्वी यादव की चुप्पी को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि क्या वे परिवार की अंदरूनी लड़ाई को सार्वजनिक नहीं करना चाहते या फिर वे इस विवाद को शांत करने का कोई रास्ता तलाश रहे हैं. वहीं राबड़ी देवी और लालू यादव का मौन भी लोगों को हैरान कर रहा है.

ये भी पढ़ें-ऐश्वर्या से लेकर रोहिणी तक, लालू परिवार पर कब-कब लगे हिंसा के आरोप?

कुल मिलाकर, चप्पल विवाद ने लालू परिवार की राजनीति में एक नई दरार दिखा दी है. अब देखना होगा कि परिवार इस कलह को कैसे संभालता है और पार्टी को किस तरह एकजुट रखता है. फिलहाल, चुप्पी ही सबसे बड़ा सवाल बन गई है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read