देश

दिल्ली एनसीआर में आंधी और बूंदाबांदी से गर्मी में मिली राहत, मौसम हुआ सुहावना

Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार शाम मौसम ने करवट ली और तेज आंधी के साथ हुई हल्की बारिश से राजधानी का मौसम सुहावना हो गया. कई इलाकों में छींटे पड़े और तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली.

कई इलाकों के आसपास बूंदाबांदी की खबर (Delhi Weather Update)

नोएडा, फरीदाबाद, पीतमपुरा, करावल नगर, शाहदरा, राजौरी गार्डन, आईटीओ, डीयू, और लाल किला जैसे कई इलाकों के आसपास बूंदाबांदी की खबरें भी सामने आईं. इससे पहले, शुक्रवार को दिन में तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान किया. न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से अधिक रहा. पालम, लोदी रोड, आया नगर और फरीदाबाद में भी तापमान 40 डिग्री के पार रहा. मौसम विभाग ने पहले ही बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया था.

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी (Delhi Weather Update)

शनिवार, 19 अप्रैल को भी मौसम विभाग ने आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है. अनुमान है कि शाम को तेज हवाओं के साथ आंधी आएगी, जिसकी रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है. इससे तापमान में थोड़ी और गिरावट आने की संभावना है. दिन में हालांकि गर्मी बनी रहेगी, लेकिन शाम के समय मौसम फिर से राहत देने वाला हो सकता है. 17 अप्रैल को भी हल्की बारिश दर्ज की गई थी, जिससे तापमान नियंत्रित हुआ, लेकिन दिन में तेज धूप और गर्मी बनी रही. इस बार अपेक्षा की जा रही है कि अगले कुछ दिनों तक गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है.

ये भी पढ़ें: Delhi NCR Rains: राजधानी में बारिश से मौसम हुआ सुहावना, IMD का अलर्ट- 19 अप्रैल को भी होगी झमाझम

गर्मी से कुछ दिन की राहत

मौसम विभाग के अगले 10 दिन के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में अगले सप्ताह तक अधिकतम तापमान 30 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 22 से 25 डिग्री तक रहने की संभावना है. नमी का स्तर मध्यम रहेगा जिससे गर्मी कुछ कम महसूस होगी. मौसम विभाग के अनुसार, 20 अप्रैल से मौसम साफ रहेगा, हालांकि आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और तेज हवाएं चल सकती हैं. मौसमी बदलाव ने दिल्लीवासियों को गर्मी से अस्थायी राहत दी है. लेकिन अगले कुछ दिनों में हल्की बारिश और तेज हवाओं के चलते मौसम कुछ हद तक खुशनुमा बना रह सकता है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

40 minutes ago

कोलकाता पंडाल हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख: मृतकों के परिजनों के लिए ₹2 लाख का ऐलान, अस्पताल जाएंगे अमित शाह

कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…

49 minutes ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

59 minutes ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

1 hour ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

1 hour ago