खेल

IPL 2025 में RCB को रास नहीं आया होम ग्राउंड, एक और हार के साथ बनाया अनचाहा रिकॉर्ड

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 34वें मैच में पंजाब किंग्स की टीम ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में घरेलू टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 5 विकेट से हरा दिया. बारिश से प्रभावित यह मुकाबला 14 ओवरों का कर दिया गया था. आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 95 रन बनाए, जिसके जवाब में पीबीकेएस ने 12.1 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर टारगेट चेज कर लिया.

आंकड़ों पर नजर डालें तो आरसीबी को बेंगलुरु में अपने घरेलू मैदान पर यह 46वीं हार मिली है. किसी टीम ने आईपीएल के इतिहास में किसी एक मैदान पर इतने मैच नहीं हारे हैं. आरसीबी को घरेलू मैदान खास रास नहीं आया है क्योंकि आईपीएल 2025 में यह एकमात्र ऐसी टीम है जिसे अपने होम ग्राउंड पर मैच जीतना अभी बाकी है. आरसीबी को एम चिन्नास्वामी पर इस सीजन में जीटी और डीसी के हाथों पहले ही हार मिल चुकी है. अब पीबीकेएस ने उन्हें हराया है. खास बात यह है कि ये तीनों हार पहले बैटिंग करते हुए मिली हैं.

विराट कोहली का प्रदर्शन बना चर्चा का विषय

आरसीबी के प्रमुख बल्लेबाज विराट कोहली का बल्ला भी आईपीएल 2025 में होमग्राउंड पर शांत रहा है. कोहली ने यहां सिर्फ 10 की औसत के साथ 30 रन बनाए हैं. जबकि बाहर के मैदानों पर वह 109.50 की औसत के साथ 249 रन बना चुके हैं. कोहली का बल्ला बाहर के मैदानों पर चला और आरसीबी ने भी इन मैदानों पर जीत दर्ज की. आईपीएल 2025 में आरसीबी ने बाहर के मैदान पर खेलते हुए सभी चार मैच जीते हैं.

इस मैच में आरसीबी के प्रदर्शन और साल 2008 में इसी दिन किए गए प्रदर्शन में भी गजब का संयोग देखने को मिला है. 18 अप्रैल 2008 में खेले गए मुकाबले में आरसीबी का 7वां विकेट 43 रनों के स्कोर पर गिरा था. इसी तारीख को 2025 में खेले गए मुकाबले में आरसीबी का 7वां विकेट 42 रन के स्कोर पर गिरा. 2008 और 2025 में खेले गए इन दोनों मैचों में विराट कोहली 1-1 रन बनाकर आउट हुए.

रजत पाटीदार ने रचा इतिहास

आरसीबी के लिए ताजा मैच में कप्तान रजत पाटीदार और टिम डेविड ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके. पाटीदार ने 18 गेंदों पर 23 रनों की पारी खेली. टिम डेविड ने सिर्फ 26 गेंदों पर 50 रन बनाए. पाटीदार आईपीएल 2025 में अब तक टॉप फॉर्म में चल रहे हैं और उनका स्ट्राइक रेट भी अच्छा रहा है. आईपीएल में रजत पाटीदार ने अपने 1000 रन भी पूरे कर लिए हैं. वह सबसे तेज आईपीएल 1,000 रन पूरे करने वाले तीसरे भारतीय बने हैं.

पाटीदार ने 626 गेंदों पर आईपीएल में अपने 1,000 रन पूरे किए. उनसे आगे केवल भारत के दो विस्फोटक बल्लेबाज हैं. पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने आईपीएल में 604 गेंदों पर अपने एक हजार रन पूरे किए थे. युसूफ पठान ने 617 गेंदों पर ऐसा किया था.

ये भी पढ़ें: IPL 2025 में मुंबई इंडियंस की तीसरी जीत के दौरान बने ये बड़े रिकॉर्ड

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

पेट्रोल में 31.2% एथेनॉल की मिलावट! E20 की लिमिट 20%, कर्नाटक में जांच के दौरान खुलासा

E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…

5 minutes ago

दिल्ली-NCR में प्रदूषण की मार, GRAP-3 लागू; 400 पार AQI, इन गाड़ियों पर लगा बैन

Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…

20 minutes ago

आज का पंचांग 7 नवंबर 2026: काली चौदस आज रात, जानें पूजा का मुहूर्त, राहुकाल और भद्रा

Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…

59 minutes ago

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

10 hours ago