JEE Main Result 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2025 का रिजल्ट आज, 19 अप्रैल को देर रात जारी कर दिया है. फाइनल आंसर की 18 अप्रैल को दोपहर करीब 2 बजे वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई थी. अब उम्मीदवार अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा कोड डालना होगा. रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा.
JEE(Main) 2025 Results for Paper-1 (B.E./B.Tech)
JEE(Main) 2025 Results for Paper-1(B.E./B.Tech) (Alternate Link)
कटऑफ हर साल बदल सकती है, जो अभ्यर्थी जेईई मेन 2025 में क्वालिफाई करेंगे, वे ही जेईई एडवांस्ड परीक्षा में शामिल हो सकेंगे, जो IIT में प्रवेश के लिए होती है. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार jeemain.nta.nic.in वेबसाइट विज़िट करें.
एनटीए जेईई मेन्स सेशन 2 के पेपर 1 को 2, 3, 4, 7 और 8 अप्रैल की तारीखों में आयोजित किया था, जिसमें एजेंसी ने देशभर 285 शहरों और और भारत के बाहर 15 शहरों में बनाए गए कुल 531 केंद्रों का इस्तेमाल किया था. जेईई मेन पेपर I को दो शिफ्ट में आयोजित किया गया था, जिसमें पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चली थी.
ये भी पढ़ें: JEE Main Result 2025 Declared: जेईई मेन्स सेशन 2 परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां Direct Link से करें चेक
-भारत एक्सप्रेस
Nana Patekar Tirangaa and Krantiveer iconic roles: नाना पाटेकर की 'तिरंगा' और 'क्रांतिवीर' ने 90…
Anupriya Nagar Sunil Lodhi Namo Book Fest Kashi: काशी के नमो बुक फेस्ट में पहली…
Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…
Allahabad High Court Ayushman Bharat hospital cancellation: ब्लड कैंसर पीड़ित 2 माह के बच्चे के…
Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…
OPPOSITION MEETS PRESIDENT ON VOTE THEFT: विपक्षी गठबंधन INDIA के शीर्ष 10 नेताओं के एक…