राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) और विभिन्न छात्र संगठनों का विरोध प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा. रविवार को प्रदर्शनकारियों ने जंतर-मंतर की ओर मार्च करने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी झड़पें हुईं. हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए सीपीआई (M) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास समेत 200 से ज्यादा लोगों को हिरासत में ले लिया है.
रविवार को प्रदर्शनकारियों ने नई रणनीति के तहत कनॉट प्लेस (CP) के इनर सर्कल और राजीव चौक के आसपास जुटना शुरू कर दिया. हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शनकारी “ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो” के नारे लगा रहे थे. देखते ही देखते वहां भारी भीड़ जमा हो गई.
दिल्ली में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू होने के कारण सार्वजनिक स्थानों पर समूह बनाकर खड़े होने की सख्त मनाही है. इसे देखते हुए पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला. पुलिसकर्मियों ने लोगों को चेतावनी देकर वहां से हटने के निर्देश दिए और भीड़ को तितर-बितर किया. जिन लोगों ने हटने से इनकार किया, उन्हें पुलिस जबरन खींचते हुए या हाथ पकड़कर वहां खड़ी बसों में बैठाकर थाने ले गई.
प्रदर्शन के दौरान लेफ्ट से जुड़े SFI, AISA और क्रांतिकारी युवा संगठन (KYS) जैसे संगठनों के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में सड़कों पर उतर आए. कनॉट प्लेस और विजय चौक के पास पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई.
एसएफआई (SFI) की ओर से दावा किया गया कि उनके कई कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को हिरासत में लेकर नांगलोई के सूरजमल स्टेडियम ले जाया गया. इस दौरान आइशी घोष समेत कई महिला एक्टिविस्ट्स पुलिस की बसों के आगे धरने पर बैठ गईं और विंडशील्ड पर लटककर विरोध जताया. वहीं, कुछ प्रदर्शनकारियों ने कनॉट प्लेस मेट्रो स्टेशन और गुरुद्वारा बंगला साहिब के पास ह्यूमन चेन बनाने की कोशिश की, जिन्हें पुलिस ने तुरंत हिरासत में ले लिया.
प्रशासन द्वारा जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में किसी भी बड़ी सभा की अनुमति न दिए जाने के कारण पूरे इलाके में भारी पुलिस बल और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात है. पुलिस लगातार गश्त कर रही है ताकि राजधानी की कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में बनी रहे.
यह भी पढ़ें: हवा में मचा हड़कंप; इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक से लगी आग, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
-भारत एक्सप्रेस
पीएम मोदी ने चेन्नई में जैगोपाल गरोडिया हिंदू विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित…
Russia Ukraine Energy Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच एनर्जी…
PM Matsya Sampada Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मछुआरों और तटीय समुदायों के…
MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…
IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…