Categories: देश

दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को मिला ED का 8वां समन, पूछताछ के लिए चार मार्च को फिर से बुलाया

Delhi: सीएम अरविंद केजरीवाल शराब घोटाला मामले में 26 फरवरी सोमवार को ED के 7 वें समन पर पेश नहीं हुये ​थे. इसके बाद मंगलवार को जांच एजेंसी ने उनको 8वां समन जारी कर 4 मार्च को पेश होने का कहा है. लेकिन इस बार भी वो पेश नही हुये, 7 वें समन पर जवाब देते हुए आम आदमी पार्टी ने बयान जारी कर कहा था कि मामला कोर्ट में लंबित है और इसकी सुनवाई 16 मार्च को है. ED ​को समन भेजने के बजाय कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए. हम I.N.D.I.A. Alliance का साथ नहीं छोड़ेंगे.

वहीं, AAP के नेता सौरभ भारद्वाज पहले की कह चुके हैं कि अब यह मामला कोर्ट के लंबित है. 16 मार्च को कोर्ट में सुनवाई निर्धारित है तो ऐसे में ईडी द्वारा भेजे गए समन का कोई मतलब नहीं रह जाता है. 21 फरवरी को भी ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को समन भेजकर उन्हें 26 फरवरी को पूछताछ के लिए मुख्यालय में बुलाया था. जहां पर केजरीवाल पेश नहीं हुए.

अरविंद केजरीवाल पर लगे हैं ये आरोप 

दिल्ली शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल पर ईडी का ये आरोप है कि इस शराब नीति को लेकर के जो संशोधन पॉलिसी बनी थी, वह सीएम अरविंद केजरीवाल के घर पर​ ही बनी थी. पूरा मामला उनके संज्ञान में है.

इसे भी पढ़ें: सिद्धू मूसे वाला के बाद अब पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े बंटी बैंस पर हुआ हमला, मिली जान से मारने की धमकी

पहले भी ED के सामने नहीं हुए थे पेश

मंगलवार को एक बार फिर से ईडी ने अरविंद केजरीवाल को समन भेजकर शराब नीति से जुड़े मामले में 04 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया है, लेकिन खास बात है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री सोमवार को यानी 26 फरवरी को ईडी के सामने पेश नहीं हुए थे, ईडी के समन का जवाब देते हुए आप ने कहा कि ये मामला अभी कोर्ट मे ​है जिसकी सुनवाई 16 मार्च को है

Bharat Express Desk

Recent Posts

3 शादियां, 9 बच्चे और चौथे अफेयर का शक! हरदोई में महिला ने पति का आधा सिर मुंडवाकर पहनाई जूतों की माला

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां…

13 minutes ago

‘भगवान राम अमीरों के, शिव गरीबों के!’ सीएम रेवंत रेड्डी के बयान पर भड़की बीजेपी, कहा- हिंदुओं को बांट रही कांग्रेस

Revanth Reddy news: तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी की 'राम अमीरों के, शिव गरीबों के' टिप्पणी…

29 minutes ago

आम आदमी क्यों भुगतें?’: कैंसर दवाओं की मुनाफाखोरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

सुप्रीम कोर्ट ने कैंसर की दवाओं की भारी कीमतों और कॉर्पोरेट अस्पतालों की मुनाफाखोरी पर…

33 minutes ago

लॉरेंस बिश्नोई का ‘मामा’ दीपक खत्री फंसा: लॉ की डिग्री फर्जी निकली, दिल्ली पुलिस दर्ज करेगी FIR

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कथित मामा और वकील दीपक खत्री की लॉ डिग्री फर्जी पाई…

37 minutes ago

जाजमऊ आगजनी और गैंगस्टर एक्ट मामला; सुप्रीम कोर्ट में इरफान सोलंकी की याचिका पर सुनवाई पूरी

सुप्रीम कोर्ट ने कानपुर की सीसामऊ सीट से सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की…

42 minutes ago