देश

होली नहीं मना रहे सीएम अरविंद केजरीवाल, राजघाट पहुंच बापू को दी श्रद्धांजलि, घर पर लगाया ध्यान

Arvind Kejriwal: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) और सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी के विरोध में होली (Holi 2023) न मनाने का फैसला किया था. वे बुधवार को राजघाट (Rajghat) पहुंचे जहां उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) को श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद उन्होंने घर पर सुबह 10 बजे से ध्यान लगाया.

7 घंटे ध्यानमग्न

इस दौरान आम आदमी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, “आज केजरीवाल जी देश के लिए प्रार्थना करेंगे. 10 बजे से शाम 5 बजे तक 7 घंटे लगातार ध्यान करेंगे.” सीएम केजरीवाल ने कहा था- “School-Hospital बनाने वालों को प्रधान मंत्री जेल भेज रहे हैं,खरबों लूटने वालों को मोदी जी गले लगा रहे हैं. देश की स्थिति को लेकर चिंतित हूं.”

वहीं, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने देशवासियों को होली के मौके पर शुभकामनाएं दीं. उन्होंने ट्वीट किया, “सभी देशवासियों को होली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ. रंगों का ये त्योहार आप सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और ढेर सारी ख़ुशियाँ लाए. समाज में हमारे आपसी भाईचारे की नींव और मज़बूत हो.”

केजरीवाल ने किया था होली न मनाने का ऐलान

एक दिन पहले अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि वह होली समारोह के दौरान देश के लिए प्रार्थना करेंगे और ध्यान लगाएंगे. सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी और पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, “अगर आप भी सोचते हैं कि पीएम मोदी गलत कर रहे हैं और आपको भी देश की चिंता है, तो मैं आपसे आग्रह है कि होली मनाने के बाद देश के लिए प्रार्थना करने के लिए वक्त निकालें.”

ये भी पढ़ें: AAP सांसद संजय सिंह ने किया होली न मनाने का ऐलान, बोले- होली तो सबसे अच्छी मनीष सिसोदिया के घर होती थी

सिसोदिया और सत्येंद्र जैन जेल में

बता दें कि मनीष सिसोदिया को आबकारी घोटाला मामले में सीबीआई ने गिरफ्तार किया था जबकि सत्येंद्र जैन कई महीनों से मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद हैं. आम आदमी पार्टी दोनों नेताओं के गिरफ्तार किए जाने का विरोध कर रही है और बीजेपी पर आरोप लगा रही है कि उनकी सरकार के मंत्रियों और विधायकों को जानबूझकर फंसाया जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

अगले 8 घंटे और भारी..16 राज्यों में दिखेगा इन्द्र का रौद्र रूप, मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट

Weather Update Today: 30 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में…

6 minutes ago

‘हनुमान अंश’ की को-प्रोड्यूसर का नेक कदम: वायरल सिंगर सुनील लोधी की आंखों का कराएंगी इलाज

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही फिल्म 'हनुमान अंश' से जुड़ी एक दिल को छू…

12 minutes ago

Delhi Pollution Rules: दिल्ली में सर्दियों की जहरीली हवा रोकने की तैयारी, 1 नवंबर से इन वाहनों का कटेगा चालान

Delhi News: दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 बाहरी गाड़ियों की नो एंट्री लागू होगी.…

18 minutes ago

कतर की मेज पर फिसली डील! किन शर्तों पर आकर उलझा ईरान-अमेरिका समझौता?

Iran US Talks: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम कराने के लिए कतर की…

48 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा…!’ राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मोदी खुद करवाएंगे इस्तीफा…

कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे और SIR…

56 minutes ago

कश्मीर में आधी रात इंडियन आर्मी का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर का खूंखार आतंकी मूसा को एनकाउंटर में किया ढेर

जम्मू-कश्मीर के बडगाम स्थित यूसमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी आतंकी…

1 hour ago