Delhi CM Oath Ceremony: रेखा गुप्ता ने दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. वह दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बन गई हैं. उन्होंने रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण किया. यह बीजेपी के लिए ऐतिहासिक क्षण है, क्योंकि पार्टी ने 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी की है.
रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनी हैं. उनसे पहले सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी यह पद संभाल चुकी हैं.
रेखा गुप्ता ने दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था. उन्होंने आम आदमी पार्टी की बंदना कुमारी को 29,000 से ज्यादा वोटों से हराया. यह जीत बीजेपी के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है.
रेखा गुप्ता के साथ कई अन्य नेता भी मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं. इनमें प्रवेश साहिब सिंह (नई दिल्ली), आशीष सूद (जनकपुरी), सरदार मंजींदर सिंह सिरसा (राजौरी गार्डन), रविंद्र सिंह (बवाना), कपिल मिश्रा (करावल नगर) और डॉ. पंकज कुमार सिंह (विकासपुरी) शामिल हैं.
-भारत एक्सप्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नवरात्रि के दूसरे दिन की शुभकामनाएं देते हुए मां…
Brij Bhushan Sharan Singh: दिल्ली में चल रहे विरोध प्रदर्शन और राहुल गांधी के बयानों…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित…
Lucknow News: लखनऊ के रहीमनगर में सिपाही संदीप यादव ने सीपीआर (CPR) देकर बुजुर्ग की…
केरल के कोच्चि में तेज रफ्तार मिनी कूपर कार की टक्कर से तीन छात्रों की…
UP Election 2027: असदुद्दीन ओवैसी ने लखनऊ में 2027 चुनाव को '99 बनाम 1' की…