देश

‘आप’ पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर रेखा गुप्ता ने कहा, जनता के एक-एक रुपये का हिसाब देना होगा

दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने से पहले रेखा गुप्ता ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा. रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग स्थित अपने आवास के बाहर गुरुवार को पत्रकारों से कहा, “पिछले 12 वर्षों से आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली पर शासन किया है. भ्रष्टाचार के मुद्दे उनके ऊपर हैं. उन्हें जनता के एक-एक रुपये का हिसाब देना होगा.”

रेखा गुप्ता ने यह भी कहा कि नई जिम्मेदारी उनके लिए ‘एक नई प्रेरणा और एक नया अध्याय’ है. शालीमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता रामलीला मैदान में दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी. उनके साथ 6 मंत्री- प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंदर इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह भी शपथ लेंगे.

6 मंत्रियों को लेकर अधिसूचना जारी

छह मंत्रियों को लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी गई है. उपराज्यपाल वीके सक्सेना आज दोपहर 12.35 बजे नए मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल को शपथ दिलाएंगे. शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारी भी पूरी कर ली गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम केंद्रीय मंत्री, भाजपा और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम भी इसमें शामिल होंगे.

रामलीला मैदान में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है. रामलीला मैदान में सुरक्षा के लिए एनएसजी कमांडो, दिल्ली पुलिस के जवान और RAF (Rapid Action Force) के जवान तैनात हैं. दिल्ली में 25,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी और अर्धसैनिक बलों की 15 से ज्यादा कंपनियां तैनात की गई हैं.

“शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार”

दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के लिए चुने जाने के बाद रेखा गुप्ता ने बुधवार को एक्स पर एक में कहा था, “मुझ पर विश्वास कर मुख्यमंत्री पद का दायित्व सौंपने के लिए मैं सभी शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं. आपके इस विश्वास और समर्थन ने मुझे नई ऊर्जा और प्रेरणा दी है. मैं संकल्प लेती हूं कि दिल्ली के हर नागरिक के कल्याण, सशक्तिकरण और समग्र विकास के लिए पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण से कार्य करूंगी. दिल्ली को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के इस महत्वपूर्ण अवसर के लिए मैं पूरी तरह से प्रतिबद्ध हूं.”


इसे भी पढ़ें- 27 साल बाद BJP को सत्ता: रेखा गुप्ता बनीं CM, अब इन 6 बड़ी चुनौतियों से होगी असली परीक्षा!


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

12 महीने में 119 बच्चों को घर पहुंचाया, दिल्ली पुलिस की महिला हेड कॉन्स्टेबल चंचल बनीं मिसाल

दिल्ली पुलिस की हेड कॉन्स्टेबल चंचल ने एक साल के भीतर 119 लापता बच्चों और…

5 minutes ago

13 करोड़ का खिलाड़ी CSK में आधे दाम पर? धोनी की टीम ने रचा बड़ा खेल, बदले में SRH को क्या मिला?

IPL 2027 ट्रेडिंग विंडो में CSK और SRH ने बड़ा सौदा किया है. लियाम लिविंगस्टन…

15 minutes ago

PM मोदी ने पैरा खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला, बोले- हिम्मत हो तो कोई मंजिल दूर नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनके…

35 minutes ago

हजारों घर खरीदारों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, अब मिल सकेगी फ्लैट की रजिस्ट्री; बिल्डर को लगाई फटकार

Parshvnath Developers: सुप्रीम कोर्ट ने पार्श्वनाथ डेवलपर्स के प्रोजेक्ट्स में घर खरीदने वाले सत्यापित आवंटियों…

35 minutes ago

5 शहरों से 26 शहरों तक पहुंचा मेट्रो नेटवर्क, रोज 1 करोड़ से ज्यादा लोग कर रहे सफर- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में भारत में केवल 248 किलोमीटर मेट्रो नेटवर्क था,…

51 minutes ago

पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, हाई पावर्ड कमेटी को एक महीने में रिपोर्ट देने का आदेश

Supreme Court Jantar Mantar Police Action: दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस…

55 minutes ago