देश

Delhi Coaching Centre Students Deaths: अदालत ने किया SUV ड्राइवर मनोज कथूरिया की याचिका का निपटारा

Delhi Coaching Centre Students Deaths: दिल्ली के राजेंद्र नगर में तीन छात्रों की मौत के मामले में कथित आरोपी SUV ड्राइवर मनोज कथूरिया की ओर से दायर याचिका का राऊज एवेन्यू कोर्ट ने निपटारा कर दिया है. मामले की सुनवाई के दौरान सीबीआई ने कोर्ट को बताया कि सीसीटीवी फुटेज को संरक्षित रख लिया गया है.

सीबीआई ने कोर्ट से कहा कि राव कोचिंग की DVR, वहां मौजूद दिल्ली पुलिस के पिंक बूथ का DVR और राव कोचिंग के सामने मौजूद चहल एकेडमी की CCTV फुटेज को संरक्षित रख लिया गया है. मनोज कथूरिया ने याचिका दायर कर सीसीटीवी फुटेज संरक्षित करने की मांग को लेकर अर्जी दाखिल की थी. मनोज कथूरिया ने अपनी याचिका में घटनास्थल के पास मौजूद CCTV फुटेज को संरक्षित करने की मांग की थी.

वहीं, SUV ड्राइवर मनोज कथूरिया की गाड़ी को रिलीज़ किए जाने की मांग वाली अर्जी पर कोर्ट ने CBI को रिपोर्ट दाखिल करने के लिए एक हफ्ते का समय दे दिया है. मनोज कथूरिया पर आरोप है कि सड़क पर बहुत ज्यादा पानी भरा हुआ था, इसी बीच यह गाड़ी तेज रफ्तार से गुजरी, इस गाड़ी के गुजरने से गेट का शीशा टूट गया और बेसमेंट में पानी भरना शुरू हो गया.

पुलिस ने एक वीडियो के आधार पर मनोज कथूरिया को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था, जहां कोर्ट ने मनोज कथूरिया को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. बाद में मनोज कथूरिया ने जमानत याचिका दायर किया, लेकिन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने जमानत देने से इंकार कर दिया था, बाद में कथूरिया को सेंशन कोर्ट से कुछ शर्तों के साथ जमानत मिल गई थी.

कथूरिया के वकील ने कहा था कि आरोपी इस घटना को अंजाम देने का इरादा नही रखता था. उन्होंने कहा था की घटना के समय गाड़ी की स्पीड 15 किलोमीटर प्रति घंटा की थी. उन्होंने कहा था कि जल-जमाव वाले क्षेत्र में गाड़ी चलाना कठिन काम होता है. जल-जमाव को रोकने के लिए नगर निगम है.

— भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

7 minutes ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

12 minutes ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

27 minutes ago

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

1 hour ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

1 hour ago