दिल्ली के सबसे व्यस्त और चर्चित इलाकों में शामिल कनॉट प्लेस (सीपी) में गुरुवार को एहतियात के तौर पर सभी दुकानों, दफ्तरों और रेस्तरां को शाम 6:30 बजे तक बंद करने के निर्देश दिए गए हैं. नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन (NDTA) की ओर से जारी एक जरूरी एडवाइजरी में व्यापारियों और प्रतिष्ठान संचालकों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है.
NDTA के अध्यक्ष अतुल भार्गव की ओर से जारी इस सर्कुलर में बताया गया है कि यह फैसला नई दिल्ली नगर परिषद (NDMC) के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन की ओर से फोन पर दिए गए निर्देशों के बाद लिया गया है. एडवाइजरी में कहा गया है कि कनॉट प्लेस और इसके आसपास के इलाकों की मौजूदा संवेदनशील स्थिति को देखते हुए 23 जुलाई को सभी व्यावसायिक गतिविधियां शाम साढ़े छह बजे तक रोक दी जाएं.
एसोसिएशन ने सभी दुकानदारों, कार्यालय संचालकों और रेस्तरां मालिकों से अपील की है कि वे प्रशासन के साथ सहयोग करें और तय समय के भीतर अपने प्रतिष्ठान बंद कर दें. अधिकारियों का उद्देश्य किसी भी संभावित अप्रिय घटना को रोकना, लोगों की सुरक्षा बनाए रखना और संपत्ति को होने वाले नुकसान से बचाना है.
हालांकि, प्रशासन या NDTA की ओर से अभी तक यह साफ नहीं किया गया है कि कनॉट प्लेस में अचानक यह कदम किस खास वजह से उठाया गया है. लोगों से फिलहाल सतर्क रहने और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है. प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक निर्देशों का पालन करने को कहा गया है.
गौरतलब है कि कनॉट प्लेस के नजदीक स्थित जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का प्रदर्शन चल रहा है. इसी प्रदर्शन के दौरान 20 जुलाई को छात्रों के संसद मार्च के समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी और कुछ जगहों पर हिंसा की घटनाएं भी सामने आई थीं. इसके बाद पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी है.
फिलहाल इलाके में हालात नियंत्रण में बताए जा रहे हैं, लेकिन किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी कर रही हैं. कनॉट प्लेस से लेकर जंतर-मंतर तक के क्षेत्र में छात्रों और प्रदर्शनकारियों की मौजूदगी बनी हुई है. इसी को देखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए व्यापारिक प्रतिष्ठानों को जल्दी बंद करने का फैसला लिया है.
यह भी पढ़ें-‘लंच तक नहीं खुला तो…’, दिल्ली में मेट्रो स्टेशन बंद होने पर सुप्रीम सुनवाई, जानें क्या बोले CJI?
-भारत एक्सप्रेस
Indian Cricket Team: भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल में 5,000 रन पूरे करने से…
बिहार MLC चुनाव के बीच JDU विधायक Anant Singh का सनसनीखेज कबूलनामा. बोले- जब नीतीश…
Gold Price Today: देश में सोने के आयात में भारी गिरावट के बावजूद आज घरेलू…
Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…
Army Soldier Girl Game: स्टोन-पेपर-सिजर के मुकाबले में छोटी बच्ची ने आर्मी जवान को बार-बार…
Chandni Raatein Play: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हिंदी नाटक 'चांदनी रातें' का मंचन किया…