Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Delhi Breaking News

दिल्ली के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र कनॉट प्लेस (सीपी) में बिगड़ते हालात को देखते हुए गुरुवार को सभी दुकानों, कार्यालयों और रेस्तरां को शाम 6:30 बजे तक बंद करने का निर्देश जारी किया गया हैं.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान 26 वर्षीय युवक की हत्या के बाद हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। अब ईद से पहले ‘खून की होली’ खेलने की कथित धमकियों ने मामले को और गंभीर बना दिया है। इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। विश्व हिंदू परिषद ने कांग्रेस पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया है, वहीं कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद ने मुस्लिम समुदाय को मिल रही धमकियों पर चिंता जताते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। मामला अब दिल्ली हाई कोर्ट पहुंच चुका है, जहां ईद के दौरान संभावित हिंसा को लेकर याचिका दायर की गई है। प्रशासन के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती इलाके में शांति बनाए रखना है।

दिल्ली विधानसभा में उस वक्त माहौल भावुक हो गया जब मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सदन में बोलते हुए इमोशनल हो गईं। सीएम रेखा गुप्ता ने आरोप लगाया कि ‘आप’ पार्टी उनके भाषण की घटिया रील्स और मीम्स बनाती है। विधानसभा में उनकी इस टिप्पणी के बाद सियासी हलचल तेज हो गई। देखिए दिल्ली विधानसभा का पूरा भावुक पल और उससे जुड़ी बड़ी राजनीतिक प्रतिक्रिया।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास बीती रात नगर निगम की ओर से बड़ा बुलडोजर एक्शन देखने को मिला। प्रशासन के मुताबिक, मस्जिद के आसपास मौजूद कथित अवैध निर्माण को हटाने के लिए यह कार्रवाई की गई, जिसमें 30 से अधिक बुलडोजर मौके पर लगाए गए।

दिल्ली की राजधानी में सोमवार को एक बड़ा ब्लास्ट हुआ। इसे सरकार ने आतंकी हमला मान लिया है। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया।विस्फोट के बाद सबसे पहले सवाल ये उठे कि कार में कौन सवार था। अब जांच में यह बात पक्की हो गई है कि i20 कार चला रहे व्यक्ति कोई और नहीं बल्कि डॉक्टर उमर थे। इस बात की पुष्टि DNA टेस्ट से हुई।