देश

BJP द्वारा दायर आपराधिक मानहानि मामले में दिल्ली की शिक्षा मंत्री Atishi को अदालत ने तलब किया

आम आदमी पार्टी (AAP) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहा है. दिल्ली बीजेपी के मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर द्वारा दायर मानहानि याचिका पर राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के शिक्षा मंत्री आतिशी को समन जारी कर 29 जून को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है.

बीजेपी नेता प्रवीण शंकर कपूर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और शिक्षा मंत्री आतिशी के खिलाफ आपराधिक मानहानि की शिकायत दर्ज कराई है. बीजेपी नेता ने यह शिकायत बीजेपी पर सरकार गिराने के लिए आप विधायकों को तोड़ने और उन्हें भाजपा में शामिल होने के लिए रिश्वत देने की कोशिश करने के आरोप लगाए जाने पर दाखिल किया है.

आरोप झूठे हैं: BJP नेता

प्रवीण कपूर ने अपनी याचिका में कहा है कि जब भी प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आप नेता से संपर्क किया, उन्होंने कहा कि भाजपा आप विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रही है, लेकिन ये आरोप झूठे हैं और दावों को साबित करने के लिए आप द्वारा कोई सामग्री प्रस्तुत नहीं की गई है. उन्होंने कहा कि इन आरोपों के जरिये आप दिल्ली शराब नीति मामले में ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है.

बीजेपी पर ये आरोप लगे थे

बीजेपी नेता ने अपनी याचिका में 27 जनवरी 2024 को केजरीवाल द्वारा एक्स पर एक पोस्ट और 2 अप्रैल 2024 को आतिशी द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के हवाला दिया है. केजरीवाल ने पोस्ट में आरोप लगाया था कि बीजेपी ने आप के 7 विधायकों से संपर्क किया है. यह भी आरोप है कि बीजेपी, आप विधायकों को तोड़ने के लिए 25 करोड़ रुपये की पेशकश कर रही है और दिल्ली सरकार को गिराने की कोशिश की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

‘जो देवी सभी प्राणियों में शक्ति रूप में विद्यमान हैं…’, पीएम मोदी ने मां स्कंदमाता की स्तुति में साझा किया खास मंत्र

Pm modi: नवरात्रि के पांचवें दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने मां स्कंदमाता को नमन करते…

9 minutes ago

महाराष्ट्र में सुबह-सुबह कांपी धरती, हिंगोली में भूकंप के झटकों से लोगों की खुली नींद

Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में 15 अक्टूबर 2026 की सुबह 2.9 तीव्रता का…

20 minutes ago

बिग बॉस के घर में अब नहीं होगी नकुल ढुल की वापसी! इंस्टा स्टोरी ने कर दिया सब कुछ साफ

बिग बॉस 20 से बाहर आते ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नकुल ढुल (मीठू डॉन) ने…

24 minutes ago

Explainer: आलू-टमाटर सस्ते, प्याज 108% महंगा; आंकड़ों और बाजार के बीच इतना फर्क क्यों?

Onion Price Inflation: प्याज की महंगाई दर 108.09% पहुंच गई है लेकिन दिलचस्प बात यह…

55 minutes ago

‘देश को क्यों खराब कर रहा है भाई?’, दिल्ली एयरपोर्ट पर CJP एक्टिविस्ट का विरोध, वायरल वीडियो में लोगों ने पूछे सवाल

CJP एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके का दिल्ली एयरपोर्ट पर विरोध किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया…

1 hour ago