चुनाव

“रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले लोग आपकी आंखों में धूल झोंकने की कोशिश करेंगे”, सीएम योगी बोले- दिल्ली के सिंहासन पर वही बैठेगा जो…

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीपीगंज में गोरखपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रवि किशन के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को रामद्रोही बताते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव रामभक्तों और रामद्रोहियों के बीच है. रामभक्त ही दिल्ली के सिंहासन पर राज करेगा.

राम मंदिर सनातन आस्था का प्रतीक

उन्होंने कहा कि तुष्टीकरण की राह पर चलने वाली कांग्रेस और सपा को देश की जनता वहां पहुंचा देगी, जहां उनका कोई नाम लेने वाला नहीं होगा. एक तरफ भगवान राम को नकारने वाले, रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले, राम मंदिर को बेकार बताने वाले हैं, दूसरी तरफ 500 वर्षों की प्रतीक्षा समाप्त कराकर प्रभु रामलला को उनके भव्य मंदिर में विराजमान कराने वाले हैं. राम मंदिर पूरे भारत की सनातन आस्था का प्रतीक है. इस चुनाव में वह प्रचार के लिए देश में जहां भी गए, हर जगह पीएम मोदी को भरपूर समर्थन मिल रहा है. हर क्षेत्र से एक ही आवाज गूंज रही है कि जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे.

रामद्रोही कभी चैन से नहीं बैठ पाया

उन्होंने कहा कि चुनाव में रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले लोग आज आपके आंख में धूल झोंकने का प्रयास करेंगे, लेकिन बहकावे में नहीं आना है. रामद्रोही कभी चैन से नहीं बैठ पाया है. वह कितना ही बड़ा क्यों ना हो, कितना ही ताकतवर हो, उसकी दुर्गति जरूर हुई है, उसका पतन जरूर हुआ है. रामभक्त प्रभु के आशीर्वाद से प्रगति पर ध्यान देते हैं. आज रामभक्त देश के विकास के लिए एक्सप्रेसवे, एम्स, मेडिकल कॉलेज, आईआईटी, आईआईएम, एयरपोर्ट बनाने के लिए, हर घर नल से जल पहुंचाने के लिए, औद्योगिकीकरण के लिए काम कर रहे हैं. रामभक्त मोदी सरकार ने चार करोड़ गरीबों के मकान बनवाए, जो बच गए हैं, उन्हें 4 जून के बाद सरकार बनने पर मिल जाएंगे. गरीबों के इलाज के लिए आयुष्मान योजना, उज्ज्वला योजना से फ्री रसोई गैस कनेक्शन रामभक्त सरकार की ही देन है.

वीर बहादुर सिंह को इसलिए सीएम पद से हटाया

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कांग्रेस ने स्वर्गीय वीर बहादुर सिंह को इसलिए सीएम पद से हटाया था कि वह रामभक्त थे. उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर का ताला खुलवाने में अपना योगदान दिया था. एक तरफ रामभक्तों द्वारा किए गए कार्य हैं, दूसरी तरफ रामद्रोहियों के शासन में क्या होता था, इसका परिणाम भी आपके सामने है. जब सपा की सरकार प्रदेश में थी और केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तब गरीब भूख से मरता था, किसान आत्महत्या करता था, नौजवान पलायन करता था, बेटियां और व्यापारी सुरक्षित नहीं थे. गरीब को मकान नहीं मिलता था, पानी की कोई व्यवस्था नहीं थी, इंसेफेलाइटिस जैसी बीमारी से मासूम दम तोड़ता था. आतंकवादी घटनाएं होती थी. अयोध्या में राम मंदिर और वाराणसी में संकटमोचन मंदिर पर हमला सपा की सरकार में हुआ था. दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद में आतंकी विस्फोट कांग्रेस की सरकार में हुए.

यह भी पढ़ें- 2019 में रुद्र गुफा… अब विवेकानंद रॉक मेमोरियल में ध्यान, आखिरी चरण की वोटिंग से पहले कन्याकुमारी जाएंगे पीएम मोदी

सीएम योगी ने कहा कि एक तरफ देश को सुरक्षित, ताकतवर बनाने के साथ दुनिया में नए प्रतिमान स्थापित करने वाली मोदी सरकार है तो दूसरी तरफ भारत के खिलाफ साजिश करने वाली कांग्रेस और सपा गठबंधन है. इनके घोषणा पत्र में कहा गया है कि ये सत्ता में आएंगे तो पर्सनल लॉ लागू करेंगे. पर्सनल लॉ मतलब तालिबानी शासन, जिसमें बेटी स्कूल नहीं जा सकती, महिलाएं बाजार नहीं जा सकती, बुर्के में घर के अंदर रहना पड़ेगा.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

Explainer: आलू-टमाटर सस्ते, प्याज 108% महंगा; आंकड़ों और बाजार के बीच इतना फर्क क्यों?

Onion Price Inflation: प्याज की महंगाई दर 108.09% पहुंच गई है लेकिन दिलचस्प बात यह…

13 minutes ago

‘देश को क्यों खराब कर रहा है भाई?’, दिल्ली एयरपोर्ट पर CJP एक्टिविस्ट का विरोध, वायरल वीडियो में लोगों ने पूछे सवाल

CJP एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके का दिल्ली एयरपोर्ट पर विरोध किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया…

47 minutes ago

गंभीर के बर्थडे पर बिगड़ा खेल, शे होप के शतक और कीमो पॉल के पंजे से भारत की हार, 2-2 से बराबर हुई टी20 सीरीज

IND vs WI: हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को…

1 hour ago

एस जयशंकर-UAE विदेश मंत्री की अहम मुलाकात, बदलती दुनिया पर हुई चर्चा; वैश्विक संस्थाओं में सुधार पर जोर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूएई के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद…

2 hours ago

अंकिता भंडारी केस पर सियासत तेज, इंडिया गेट से माता-पिता समेत कई लोग हिरासत में; कांग्रेस ने सरकार को घेरा

Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर इंडिया गेट पर…

2 hours ago