मनीष सिसोदिया ()
Delhi: दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है. सीबीआई ने दिन भर चली पूछताछ के बाद डिप्टी सीएम को गिरफ्तार किया. आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने इस बात की आशंका जताई थी कि मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया जा सकता है. पार्टी ने उनकी गिरफ्तारी का विरोध करते हुए ट्वीट कर लिखा, “यह लोकतंत्र के लिए काला दिन.” BJP की CBI ने लाखों बच्चों का भविष्य संवारने वाले दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मंत्री को फ़र्ज़ी Case में Arrest किया. BJP ने ये गिरफ़्तारी राजनीतिक द्वैष के चलते की है.
सीबीआई ने सबूतों के आधार पर दिल्ली के डिप्टी सीएम को किया गिरफ्तार
मिली जानकारी के अनुसार, मनीष सिसोदिया को सबूतों के आधार पर सीबीआई ने गिरफ्तार किया है. आज सुबह से चल रही आठ घंटे की पूछताछ के दौरान सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को मामले से संबंधित कई सबूत दिखाए. जब उनसे इन सबूतों के बारे में पूछा गया तो सिसोदिया कोई जवाब नहीं दे सके.
वहीं सीबीआई ने इस मामले से जुड़े कई सबूतों को नष्ट करने के आरोप में भी मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया है. शराब घोटाले में मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी को लेकर बताया जा रहा है कि उस ब्यूरोक्रैट के बयान ने भी अहम भूमिका निभाई है, जिसने सीबीआई को दिए बयान में इस बात का जिक्र किया था कि एक्साइज पॉलिसी को तैयार करने में सिसोदिया की भूमिका अहम थी.
सिसोदिया जता चुके थे गिरफ्तारी की आशंका
सिसोदिया को पहले 19 फरवरी को सीबीआई के सामने पेश होने के लिए कहा गया था, लेकिन वह जांच में शामिल नहीं हुए और एक सप्ताह का समय मांगा. सिसोदिया ने सीबीआई से कहा कि वह दिल्ली के बजट को अंतिम रूप दे रहे हैं. सीबीआई ने उनके अनुरोध को स्वीकार कर लिया था और उन्हें 26 फरवरी को जांच में शामिल होने के लिए दूसरा नोटिस जारी किया था. सिसोदिया ने आरोप लगाया था कि बीजेपी दिल्ली के विकास को रोकने के लिए उन्हें गिरफ्तार करवाना चाहती है.
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
गंडक नदी के उफान से वैशाली में रिंग बांध टूटने की कगार पर था. डीएम…
अलवर के टपूकड़ा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां घर…
तमिलनाडु में नया समीकरण बन रहा है. पट्टाली मक्कल कच्ची (PMK) के सहारे BJP के…
प्रयागराज में 40 वर्षों से महात्मा गांधी की यादें सहेज रहे अनिल गुप्ता ने गांधी…
Who Will Next DGP of Bihar: बिहार के डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की…