Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Manish Sisodia Arrested: शराब घोटाला मामले में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को CBI ने किया गिरफ्तार

Delhi: शराब घोटाले में सीबाआई ने लंबी पूछताछ के बाद दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया है.

Manish Sisodiya

मनीष सिसोदिया ()

Delhi: दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है. सीबीआई ने दिन भर चली पूछताछ के बाद डिप्टी सीएम को गिरफ्तार किया. आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने इस बात की आशंका जताई थी कि मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया जा सकता है. पार्टी ने उनकी गिरफ्तारी का विरोध करते हुए ट्वीट कर लिखा, “यह लोकतंत्र के लिए काला दिन.” BJP की CBI ने लाखों बच्चों का भविष्य संवारने वाले दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मंत्री  को फ़र्ज़ी Case में Arrest किया. BJP ने ये गिरफ़्तारी राजनीतिक द्वैष के चलते की है.

सीबीआई ने सबूतों के आधार पर दिल्ली के डिप्टी सीएम को किया गिरफ्तार 

मिली जानकारी के अनुसार, मनीष सिसोदिया को सबूतों के आधार पर सीबीआई ने गिरफ्तार किया है. आज सुबह से चल रही आठ घंटे की पूछताछ के दौरान सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को मामले से संबंधित कई सबूत दिखाए. जब उनसे इन सबूतों के बारे में पूछा गया तो सिसोदिया कोई जवाब नहीं दे सके.

वहीं सीबीआई ने इस मामले से जुड़े कई सबूतों को नष्ट करने के आरोप में भी मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया है. शराब घोटाले में मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी को लेकर बताया जा रहा है कि उस ब्यूरोक्रैट के बयान ने भी अहम भूमिका निभाई है, जिसने सीबीआई को दिए बयान में इस बात का जिक्र किया था कि एक्साइज पॉलिसी को तैयार करने में सिसोदिया की भूमिका अहम थी.

इसे भी पढ़ें: UP News: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मारपीट के दो वीडियो शेयर किया, बोले- “उप्र में भाजपा ने कानून-व्यवस्था का अंतिम संस्कार कर दिया है”

सिसोदिया जता चुके थे गिरफ्तारी की आशंका

सिसोदिया को पहले 19 फरवरी को सीबीआई के सामने पेश होने के लिए कहा गया था, लेकिन वह जांच में शामिल नहीं हुए और एक सप्ताह का समय मांगा. सिसोदिया ने सीबीआई से कहा कि वह दिल्ली के बजट को अंतिम रूप दे रहे हैं. सीबीआई ने उनके अनुरोध को स्वीकार कर लिया था और उन्हें 26 फरवरी को जांच में शामिल होने के लिए दूसरा नोटिस जारी किया था. सिसोदिया ने आरोप लगाया था कि बीजेपी दिल्ली के विकास को रोकने के लिए उन्हें गिरफ्तार करवाना चाहती है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Latest