देश

Manish Sisodia Arrested: ‘मोदी जी आपने अच्छा नहीं किया’- मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर संजय सिंह का हमला, गौतम गंभीर ने किया पलटवार

Manish Sisodia Arrested: दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है. सीबीआई ने दिन भर चली पूछताछ के बाद डिप्टी सीएम को गिरफ्तार किया. आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने इस बात की आशंका जताई थी कि मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया जा सकता है. पार्टी ने उनकी गिरफ्तारी का विरोध करते हुए कहा कि यह लोकतंत्र के लिए काला दिन. वहीं आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने भी दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा है.

भगवान भी आपको माफ़ नही करेगा

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने भी बीजेपी पर आरोप लगाते हुए ने ट्वीट कर मोदी सरकार को तानाशाह कह डाला. संजय सिंह ने अपने ट्विटर पर लिखा कि मनीष सिसोदिया कीगिरफ़्तारी तानाशाही की इंतेहा है. आपने एक नेक इंसान और सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मंत्री को गिरफ़्तार करके अच्छा नही किया मोदी जी, भगवान भी आपको माफ़ नही करेगा. एक दिन आपकी तानाशाही का अंत ज़रूर होगा मोदी जी. संजय सिंह ने कहा, ज़मीन के ये तारे तुम्हारे जुर्म को देख रहे हैं मोदी जी. लाखों करोड़ का घोटाला करने वाला अडानी मोदी के साथ है. लाखों बच्चों का भविष्य बनाने वाले मनीष सिसोदिया जेल में हैं.

इसके अलावा उन्होंने कहा कि तुम्हारी तानाशाही का अंत होगा मोदी जी, मनीष सिसोदिया जी बाहर आएंगे. देश के करोड़ों लोगों की दुआएं उनके साथ हैं, देश के करोड़ों लोगों का धिक्कार आपके साथ है. देशभर के लोग इसे देख रहे हैं, जनता इसका जवाब देगी. वहीं मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी को लेकर गोपाल राय समेत तमाम आप नेताओं ने अपना विरोध दर्ज कराया है.

इसे भी पढ़ें: Manish Sisodia Arrested: शराब घोटाला मामले में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को CBI ने किया गिरफ्तार

गुनाह करके कहाँ जाओगे ग़ालिब

गुनाह करके कहाँ जाओगे ग़ालिब, ये ज़मीं ये आसमां सब “AAP” ही का तो है ! वहीं बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने आम आदमी पार्टी पर पर बहुत ही अनोखे अंदाज में पलटवार किया है. गौतम गंभीर ने ट्वीट कर लिखा, “गुनाह करके कहां जाओगे ग़ालिब, ये ज़मीं ये आसमां सब ‘AAP’ ही का तो है.”

Rohit Rai

Recent Posts

पूर्वांचल में सामाजिक परिवर्तन की नई इबारत लिख रहा है अदाणी फाउंडेशन

देश के ग्रामीण क्षेत्रों में अदाणी फाउंडेशन द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने, स्वास्थ्य सेवाओं…

31 minutes ago

सीएम मोहन यादव ने पीएम मोदी से की मुलाकात, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 का दिया न्योता; ‘प्रोजेक्ट चीता’ पर भी हुई चर्चा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

54 minutes ago

आधी रात में टूटा रिंग बांध, पूरी रात बैठ DM ने करवाया सही, देखें वीडियो

गंडक नदी के उफान से वैशाली में रिंग बांध टूटने की कगार पर था. डीएम…

1 hour ago

अलवर में दिल दहलाने वाली घटना, बेटे से बाइक का बहाना कर मंगवाया पेट्रोल, फिर खुद को लगाई आग

अलवर के टपूकड़ा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां घर…

1 hour ago

BJP के लिए संकट खड़ा कर रहे हैं विजय? तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा भूचाल, TVK को मिलेगा एक और हाथ

तमिलनाडु में नया समीकरण बन रहा है. पट्टाली मक्कल कच्ची (PMK) के सहारे BJP के…

1 hour ago