रैली में पीएम मोदी.(फोटो: IANS)
Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर रविवार (2 फरवरी) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरके पुरम में एक चुनावी रैली को संबोधित किया. खुद को जनता का ‘सेवक’ बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्लीवासियों को गारंटी दी कि शहर में भाजपा (BJP) की सरकार बनने के बाद वह झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों और मध्यम वर्ग के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए कड़ी मेहनत करेंगे.
आर के पुरम में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए PM Modi ने कहा कि वह जो वादा करते हैं, उसे पूरा करते हैं. उन्होंने मध्यम वर्ग की जेब में अधिक पैसा डालने के लिए केंद्रीय बजट 2025-26 में शामिल आयकर लाभों का बी जिक्र किया. आप सरकार के घोटालों पर निशाना साधते पीएम मोदी ने हुए और कहा कि आप नेताओं को जवाब देना होगा और “जिन्होंने लूटा है, उन्हें लौटाना ही पड़ेगा.”
केंद्रीय बजट 2025-26 पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह विकसित भारत के चार स्तंभों- गरीब, किसान, युवा और नारी को मोदी की गारंटी को पूरा करने की गारंटी है. उन्होंने कहा, ‘‘यह जनता जनार्दन की आकांक्षाओं का बजट है. मध्यम वर्ग को हजारों रुपए की बचत होगी क्योंकि 12 लाख रुपए तक की आय पर कर शून्य कर दिया गया है. आजादी के बाद से यह किसी भारतीय वेतनभोगी व्यक्ति को दी गई सबसे बड़ी कर छूट है.”
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की सरकार में 12 लाख रुपये सालाना आय वाले व्यक्ति को अपनी आय का एक-चौथाई हिस्सा कर के रूप में देना पड़ता था. प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सरकार में 12 लाख रुपये सालाना आय वाले व्यक्ति को कर के रूप में 10 लाख रुपये का नुकसान होता था. उन्होंने कहा कि 10 साल पहले तक कांग्रेस सरकार में 12 लाख रुपये कमाने वाले व्यक्ति को 2.60 लाख रुपये टैक्स देना पड़ता था, लेकिन हमारी सरकार में 12 लाख रुपये कमाने वाले व्यक्ति को कोई टैक्स नहीं देना पड़ेगा.
प्रधानमंत्री मोदी ने दावा किया कि भाजपा की भ्रष्टाचार मुक्त सरकार ने गरीबों के विकास और कल्याण के लिए प्रत्येक रुपया खर्च किया है. सरकार ने गरीबों को मुफ्त राशन और पक्के मकान दिए हैं तथा सड़कें, अस्पताल, फ्लाईओवर बनाने और “मेक इन इंडिया” को बढ़ावा देने पर पैसा खर्च किया है. उन्होंने कहा कि वसंत पंचमी के साथ ही मौसम बदलने लगता है और तीन दिन बाद दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने के साथ ही विकास का बसंत आने वाला है.
‘आप’ में मची भगदड़ की ओर इशारा करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि झाड़ू के तिनके की तरह बिखर रही है क्योंकि आपदा के नेता इसे छोड़ रहे हैं. हाल ही में आपदा के आठ विधायकों के भाजपा में शामिल होने के फैसले का संदर्भ देते हुए उन्होंने कहा, “आपदा सरकार दिल्ली के मतदाताओं के सामने बेनकाब हो गई है.”
इससे पहले पीएम मोदी ने मतदाताओं से समर्थन मांगते हुए कहा कि शहर को एक ऐसी सरकार की जरूरत है जो अपनी ऊर्जा विकास पर खर्च करे न कि दूसरों से लड़ने में. ‘आप’ सरकार ने पुराने वादों पर वोट मांगकर 10 साल बर्बाद कर दिए हैं. लेकिन अब दिल्ली के मतदाता भाजपा सरकार चुनेंगे.”
-भारत एक्सप्रेस
पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…
पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…
दिवाली के मौके पर काशी में मुस्लिम महिलाओं ने भगवान राम और माता सीता की…
U19 Asia Cup 2026 में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ 3 विकेट से हार मिली.…
Siddharthnagar Golgappa Food Poisoning: यूपी के सिद्धार्थनगर में दिवाली के दौरान गोलगप्पे खाने से 150…