Bharat Express DD Free Dish

electric vehicles

Delhi EV Policy 2026: दिल्ली सरकार ने 1 जुलाई 2026 से नई EV पॉलिसी लागू कर दी है. इस नीति के तहत इलेक्ट्रिक वाहनों पर सब्सिडी, रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन शुल्क में छूट, 30,000 नए चार्जिंग पॉइंट और भविष्य में नए पेट्रोल व CNG वाहनों के रजिस्ट्रेशन पर चरणबद्ध रोक का प्रावधान किया गया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीआईपी कल्चर को खत्म करने की दिशा में बड़ी पहल करते हुए अपने काफिले की गाड़ियों को आधा कर दिया है. उन्होंने मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वे नई गाड़ियां खरीदने के बजाय मौजूदा संसाधनों का सही इस्तेमाल करें.

नई पीढ़ी की AI-सक्षम इलेक्ट्रिक बाइक ने तकनीक और स्टाइल का अद्भुत संगम पेश किया है। यह बाइक सिर्फ तेज़ रफ्तार ही नहीं देती, बल्कि उसके स्मार्ट AI सिस्टम राइडिंग को पूरी तरह से सुरक्षित और आसान बनाते हैं। वॉइस असिस्टेंट की मदद से आप बिना हाथ लगाए नेविगेशन, राइड मोड, बैटरी स्टेटस और सर्विस अलर्ट नियंत्रित कर सकते हैं। इसके डिजिटल डैशबोर्ड और स्मार्ट हेलमेट कनेक्टिविटी के माध्यम से बाइक की सभी जानकारियाँ रियल‑टाइम में मिलती हैं और AI आपकी राइडिंग स्टाइल के अनुसार सुझाव देता है। साथ ही, प्री‑राइड चेक और सुरक्षा अलर्ट यह सुनिश्चित करते हैं कि हर सफर सुरक्षित और आरामदायक हो। यह बाइक भविष्य की तकनीक का प्रतीक है, जो स्मार्ट कनेक्टिविटी, तेज़ परफॉर्मेंस और स्टाइलिश डिज़ाइन को एक साथ लाती है।

चीन जिसके दम पर दुनिया पर राज करना चाहता है और जिसपर उसकी सुपरमेसी है, अब उसका अंत होने वाला है. भारत के हाथ ऐसा ‘ब्रह्मास्‍त्र’ लगा है, जिससे ड्रैगन की मनमानी पर नकेल कसना आसान हो जाएगा. आंध्र प्रदेश की 974 किलोमीटर लंबी कोस्‍ट लाइन में रेयर अर्थ मैटिरियल्‍स का विशाल रिजर्व मिला है. एक्‍सपर्ट का कहना है कि आंध्र प्रदेश के समुद्री तटों पर जो रेयर अर्थ मैटिरियल्‍स मिले हैं, वे हाई-क्‍वालिटी के हैं. रेयर अर्थ मैटिरियल्‍स के बिना फाइटर जेट, स्‍मार्टफोन, मिसाइल, इलेक्ट्रिक व्‍हीकल आदि को बना पाना असंभव है. चीन का मौजूदा रेयर अर्थ मैटिरियल्‍स के 85 फीसद पर कब्‍जा है. अमेरिका के साथ टैरिफ वॉर को लेकर चीन ने इसके एक्‍सपोर्ट पर नकेल कस दी थी. ऐसे में भारत जैसे देशों में हाई क्‍वालिटी प्रोडक्‍ट्स के डेवलपमेंट पर बुरा असर पड़ा. मौजूदा हालात को देखते हुए भारत ने इस सेक्‍टर में आत्‍मनिर्भर बनने का फैसला किया है. इसके बाद से ही रेयर अर्थ मैटिरियल्‍स का पता लगाने के साथ ही उसके प्रोसेसिंग पर फोकस बढ़ गया है. आंध्र तट पर मिले भंडार का इस्‍तेमाल करने पर भारत 5th जेनरेशन फाइटर जेट के साथ ही iPhone जैसे कटिंग एज डिवाइस अपने दम पर बना सकेगा. साथ ही एक्‍सपोर्ट से बड़ी मात्रा में राजस्‍व भी अर्जित किया जा सकता है.

Renewable Energy News: वियतनाम की Vingroup भारत में EVs, रियल एस्टेट और नवीकरणीय ऊर्जा में प्रवेश करेगी. विनफास्ट VF7, VF6 लॉन्च करेगी, तमिलनाडु में $2B संयंत्र बनाएगी.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में 4.14 लाख से अधिक ई-व्हीकल रजिस्टर्ड, ई-रिक्शा बिक्री में 85% हिस्सेदारी और 30 हजार करोड़ रुपये के निवेश के साथ ई-मोबिलिटी को प्रोत्साहन.

EV Charging Stations in India: 2,000 करोड़ रुपए के वित्तीय परिव्यय के साथ, 'पीएम ई-ड्राइव योजना' देश भर में लगभग 72,000 ईवी पब्लिक चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना में सरकार सहायता करेगी.

FAME इंडिया योजना के तहत अब तक 16,15,080 इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहन मिला है, जिनमें से 14,28,009 इलेक्ट्रिक दो-पहिया वाहन हैं, जो सरकार की पर्यावरणीय पहल को मजबूत कर रहे हैं.

काइनेटिक ग्रुप ने अहमदनगर में 50 करोड़ रुपये के निवेश से EV बैटरी निर्माण संयंत्र स्थापित किया है, जो 60,000 यूनिट्स Range-X बैटरियां बनाने का लक्ष्य रखता है. इसमें LFP और NMC बैटरियां बनाई जाएंगी.

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि 2025 तक ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति 22.6 घंटे और शहरी क्षेत्रों में 23.4 घंटे हो जाएगी, जो 2014 की तुलना में महत्वपूर्ण वृद्धि है.