इंटरव्यू-एग्जाम से पहले क्यों धड़कता है दिल? जानें इसकी वजह
आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह. (फोटो फाइल)
Delhi Excise Policy Case: आप नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह को दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मामले में कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी है. इससे पहले कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत को 21 दिसंबर को सुनवाई करते हुए 10 जनवरी तक के लिए बढ़ा दिया था. वही कोर्ट ने 11 दिसंबर को भी सुनावाई करते हुए न्यायिक हिरासत 10 दिनों के बढ़ा दी थी. बता दें कि संजय सिंह आप पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी हैं. ED ने उनको 4 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था.
बता दें कि गुरुवार को संजय सिंह के वकील ने कोर्ट में जमानत अर्जी पर दाखिल की थी. इस पर कोर्ट ने सुनवाई करते हुए फैसला सुरक्षित कर लिया था. हालांकि उनकी न्यायिक हिरासकत को 10 जनवरी तक बढ़ा दिया था.
कोर्ट ने शुक्रवार को सुनवाई करते हुए अपना फैसला सुनाया और उनकी याचिका खारिज कर दी. इसके अलावा कोर्ट ने जांच एजेंसी को भी आदेश दिया है कि वह अपनी सभी चार्जशीट की कॉपी को 23 दिसंबर तक आरोपी के वकील को महुैया कर दें. इसके बाद 10 जनवरी को इस मामले में मुख्य सुनवाई होती है. तभी इस पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
कोर्ट में आज की सुनवाई के बाद आप नेता संजय को 10 जनवरी तक जेल में ही रहेना होगा. दिल्ली आबकारी नीति मामले में आप पार्टी पर ईडी का शिकंजा कसता जा रहा है. इस मामले में अब तक सीएम मनीष सिसोदिया भी जेल में हैं. वहीं सीएम केजरीवाल को भी ईडी ने दो समन जारी कर चुकी है. हालांकि अभी तक अरविंद केजरीवाल उनके सामने पेश नहीं हुए है.
Adani Defence SIDM Champion Award 2026: अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस को रक्षा और एयरोस्पेस निर्यात…
UP News: अयोध्या से चुनाव लड़ने की अखिलेश यादव की सलाह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…
PHDCCI के 121वें वार्षिक सत्र में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत को तकनीक…
वसई-विरार महानगरपालिका द्वारा राजोडी समुद्र तट पर एक विशाल स्वच्छता अभियान चलाया गया. मेयर और…
दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट के दौरान नेताओं की गिरफ्तारी पर सोनम वांगचुक ने कड़ी प्रतिक्रिया…
करोड़ों फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने उनके गुरुग्राम आवास से हिरासत…