देश

Gita jayanti 2023: गीता जयंती आज, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में कुरुक्षेत्र पहुंचे गृहमंत्री शाह, बोले- महान संस्कृति को आगे बढ़ा रही BJP

International Gita Jayanti 2023: आज गीता जयंती मनाई जा रही है. इस अवसर पर हरियाणा के कुरुक्षेत्र में ‘अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव’ का आयोजन हो रहा है. यह महोत्सव यहां गीता जयंती के अवसर पर पिछले 7 साल से आयोजित हो रहा है. इस अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में शामिल होने के लिए आज शुक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी कुरुक्षेत्र पहुंचे. इस दौरान उन्होंने ‘अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव’ में संबोधन दिया.

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ‘अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव’ में आज कहा, “देश के हर हिस्से, दुनिया के हर कोने में गीता का संदेश पहुंचना चाहिए, इसलिए हमारी सरकार ने 2016 से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गीता महोत्सव मनाने की शुरुआत करवाई और यह महोत्सव महज 7 साल में ही इसके सभी उद्देश्यों की सफलता की ओर जा रहा है.”

यहां पिछले 7 साल से आयोजित हो रहा गीता महोत्सव

अमित शाह बोले— “आजादी के 75 साल बाद गीता के ज्ञान को संत-महात्मा प्रचार कर रहे हैं. गीता में हर समस्या का समाधान मौजूद है. भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन की शंकाओं का समाधान के लिए गीता का उपदेश दिया था. वह युद्ध धर्म की स्थापना और लोक कल्याण के लिए लड़ा गया, जिसकी प्रेरणा भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को दी. भगवान ने दिशा और ज्ञान तब दिया, उसकी हम सबको आज भी उतनी ही जरूरत है. इसलिए प्रधानमंत्री मोदी ने भी गीता महोत्सव को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित करने की भावना व्यक्त की थी. हम देख रहे हैं कि पिछले 7 साल से इंटरनेशनल गीता महोत्सव के जरिए विश्वभर में गीता का ज्ञान दिया जा रहा है.”

गृहमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर की कार्यक्रम की शुरुआत

बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह इंटरनेशनल गीता महोत्सव में शामिल होने के लिए शुक्रवार को ही कुरुक्षेत्र पहुंचे. ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा में चल रहे संत सम्मेलन में सीएम मनोहर लाल खट्‌टर ने स्मृति चिह्न भेंट कर शाह का स्वागत किया. इसके बाद अमित शाह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. कार्यक्रम में स्वामी रामदेव, स्वामी ज्ञानानंद, स्वामी अवदेशानंद सहित कई संत-महात्मा पहुंचे.

भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने ब्रह्मसरोवर पर की महाआरती

शाह से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा भी कुरुक्षेत्र आए. यहां उन्होंने ब्रह्मसरोवर पर महाआरती की. इस दौरान उन्होंने कहा— “गीता ज्ञान से सात्विक शक्तियों के कारण 21वीं सदी सच्चाई के साथ खड़ी होगी.”

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

समुद्र तटों की जोरदार सफाई: 2,000 से ज्‍यादा लोगों ने देश के किस बीच से हटाया 15 टन कचरा? रोपे गए ‘सुरुचि’ के पौधे

वसई-विरार महानगरपालिका द्वारा राजोडी समुद्र तट पर एक विशाल स्वच्छता अभियान चलाया गया. मेयर और…

12 minutes ago

‘रिहाई नहीं हुई तो करूंगा अनशन’, नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के सोनम वांगचुक, बोले- अघोषित आपातकाल जैसे हालात

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट के दौरान नेताओं की गिरफ्तारी पर सोनम वांगचुक ने कड़ी प्रतिक्रिया…

13 minutes ago

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: CJP प्रदर्शन से पहले गिरफ्तार हुए यूट्यूबर ध्रुव राठी

करोड़ों फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने उनके गुरुग्राम आवास से हिरासत…

28 minutes ago

‘खामेनेई को मारना इजरायल की सबसे बड़ी गलती’, ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत पर अपने ही देश में घिरे नेतन्याहू

इजरायल की विपक्षी पार्टी 'द डेमोक्रेट्स' के नेता यायर गोलान ने अली खामेनेई की हत्या…

41 minutes ago

अजमेर में खाकी और काले कोट की भिड़ंत! फिक CO पर वकील को थप्पड़ मारने का आरोप, VIDEO VIRAL

अजमेर के किशनगढ़ में पार्किंग को लेकर ट्रैफिक सीओ अंजू यादव और वकील बाबूलाल बागरिया…

1 hour ago

हरिकेन इसायस की अमेरिका में एंट्री: तेज हवाओं और भारी बारिश से जनजीवन ठप

अमेरिका के फ्लोरिडा और अलबामा में हरिकेन 'इसायस' ने भारी तबाही मचाई है, जिससे 7…

2 hours ago