देश

Rajouri Encounter: नहीं बचेंगे एक भी आतंकी! राजौरी में सर्च ऑपरेशन तेज, NIA ने किया घटनास्थल का दौरा

Rajouri Encounter: गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों ने सेना की दो गाड़ियों पर घात लगाकर हमला किया.  इस हमले में सेना के 4 जवान शहीद हो गए हैं. वहीं सेना के तीन जवान घायल हो गए हैं. इसके बाद से सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. यह भी कहा जा रहा है कि सुरक्षा बल बहुत जल्द जवानों की शहादत का बदला लेंगे. अब अतिरिक्त सुरक्षा बलों ने आतंकियों के खिलाफ मोर्चा संभाल लिया है. इस बीच 16वीं कोर के लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन राजौरी पहुंच गए हैं.

आतंकियों को रास आता है केसरी हिल्स

बता दें कि आतंकियों को राजौरी के केसरी हिल्स का इलाका बेहद पसंद आता है. राजौरी का केसरी हिल्स इलाका कुदरती तौर पर ऐसा है जो घुसपैठ करने वाले आतंकियों को बहुत रास भी आता है. लेकिन केवल यही एक जरिया नहीं है घुसपैठ का.पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI की मदद से घुसपैठ करने वाले आतंकवादियों को जम्मू कश्मीर में OGW भी रास्ता दिखाते हैं. सरहद पर भारत में घुसने के कम से कम इन आतंकियों ने 10 ठिकाने बना रखे हैं.

यह भी पढ़ें: Land-for-job scam case: समन के बाद भी ED के सामने पेश नहीं हुए तेजस्वी यादव, नौकरी के बदले जमीन घोटाले से जुड़ा है मामला

सुरक्षाकर्मियों ने बनाए कई चेक प्वाइंट्स

कई जगह पर चेक प्वाइंट्स बनाए गए हैं. सुरक्षा बल के जवान बिना चेक किए किसी भी गाड़ी को आने-जाने नहीं दे रहे हैं. इस बीच NIA ने शुक्रवार को मुठभेड़ वाली जगह का दौरा किया है.  यह पता चला है कि एक उप महानिरीक्षक के साथ-साथ एक पुलिस अधीक्षक रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में केंद्रीय एजेंसी की एक विशेष टीम साइट की निगरानी करेगी.

NIA ने किया मुठभेड़ साइट का दौरा

बता दें कि NIA स्वत:मामले पर संज्ञान लेती है और अपराध स्थल का दौरा करने के लिए अपनी टीम भेजने का फैसला करती है जिसमें उसे कोई आतंकी पहलू मिलता है, चाहे मामला एजेंसी को सौंपा जाए या नहीं. इससे पहले गुरुवार शाम को राजौरी जिले के डेरा की गली के वन क्षेत्र में भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों द्वारा सेना के दो वाहनों पर घात लगाकर किए गए हमले में चार सैन्यकर्मी मारे गए थे, जबकि तीन अन्य घायल हो गए थे. राजौरी के थाना मंडी में आतंकियों ने जवानों को ले जा रहे सेना के दो वाहनों पर घात लगाकर हमला किया.

गुरुवार दोपहर 3.45 बजे राजौरी के पुंछ क्षेत्र में डेरा की गली से गुजर रहे सेना के दो वाहनों पर आतंकवादियों द्वारा गोलीबारी किए जाने के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई. सुरक्षाकर्मी डेरा की गली के वन क्षेत्र में तलाशी अभियान चला रहे हैं.

बताते चलें कि इससे पहले सितंबर में अनंतनाग जिले में हुई  मुठभेड़ में भारतीय सेना ने 19 राष्ट्रीय राइफल्स (RR) के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल मनप्रीत सिंह, कंपनी कमांडर मेजर आशीष धोंचक, जम्मू-कश्मीर पुलिस के पुलिस उपाधीक्षक हुमायूं भट और जवान प्रदीप सिंह को खो दिया था.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

2 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

2 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

3 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

3 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

3 hours ago

भूमिहीन, मजदूरी और सम्मान: बिहार के गांवों में आज भी क्यों कायम है वामपंथ की पकड़?

बिहार में वामपंथ सिर्फ एक चुनावी ताकत नहीं है, बल्कि यह जमीन, मजदूरी और सम्मान…

3 hours ago