आप सांसद संजय सिंह और मनीष सिसोदिया
Delhi Excise Policy Case: दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में गिरफ्तार पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को कोर्ट से झटका लगा है. सीबीआई द्वारा दर्ज मामले में कोर्ट ने उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया. वहीं आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को जमानत न मिलने को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है. पार्टी ने डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के निर्णय के खिलाफ हाईकोर्ट जाने का फैसला किया है.
पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि डिस्ट्रिक्ट कोर्ट द्वारा मनीष सिसोदिया को जमानत न मिलना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. जबकि इसी मामले में अब तक 8 लोगों को जमानत मिल चुकी है और दो लोगों को बिना गिरफ्तार किए ही जमानत दी गई है. उन्होंने कहा कि पार्टी कोर्ट के निर्णय से असहमत हैं और इसके खिलाफ अब हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी.
संजय सिंह ने कहा कि हम कोर्ट का सम्मान करते हैं लेकिन संविधान ने हमें कोर्ट के फैसले से सहमति और असहमति व्यक्त करने का अधिकार भी दिया है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जिस तरह दिल्ली विधानसभा में सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी और अडानी के रिश्तों व उनकी लूट को देश के सामने उजागर किया, उससे ऐसा लगता है कि प्रधानमंत्री अब मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को अभी और जेल में रखने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा देंगे.
आप सांसद ने सिसोदिया की जमानत अर्जी खारिज होने पर कहा कि जिस प्रकार से अदालत का फैसला आया है, यह इस बात का संकेत है कि दिल्ली विधानसभा में सीएम केजरीवाल ने पीएम मोदी और अडानी के रिश्तों व उनके घोटालों और देश में हो रही उनकी लूट को उजागर किया. इससे ऐसा लगता है कि अभी और बाधाएं डाली जाएंगी और मनीष सिसोदिया व सत्येंद्र जैन को जबरन जेल में रखा जाएगा. संजय सिंह ने कहा, “मोदी जी पूरी कोशिश और ताकत लगाएंगे कि मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को अभी और जेल में रखा जाए.”
ये भी पढ़ें: Uttar Pradesh: एक्शन में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, लंबे समय से गैरहाजिर तीन डॉक्टरों को किया बर्खास्त
राज्यसभा सांसद ने कहा, “जिस तरह से दिल्ली के मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी और अडानी के रिश्ते और घोटालों का सिलसिलेवार तरीके से खुलासा किया है वह बेहद चौकाने वाला है कि भारत के प्रधानमंत्री, अडानी के लिए सारे संसाधनों की लूट और विदेशों में जाकर ठेके दिलवाने का काम क्यों करते हैं? सारा पैसा और सारे घोटाले के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिम्मेदार हैं.” बता दें कि सिसोदिया के अलावा सत्येंद्र जैन भी मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं. इसको लेकर आम आदमी पार्टी लगातार केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर है.
-भारत एक्सप्रेस
Delhi AQI Today: दिल्ली में प्रदूषण का प्रकोप जारी है और AQI 700 के पार…
CM Yogi: उत्तर प्रदेश में किसानों को फसल नुकसान पर अब 25 से 30 फीसदी…
धनतेरस के पावन अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेताओं की ओर से…
UPSC Mains Result 2026: UPSC Mains Result 2026 जारी हो गया है. मुख्य परीक्षा में…
Gold Silver Price Today: धनतेरस पर सोने और चांदी के दामों में फिर से तेजी…
धनतेरस के पावन अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…