देश

Delhi Flood: बाढ़ से कोहराम मचाने के बाद अब कम हो रहा यमुना में पानी, जानिए जलस्‍तर कितना घटा, ओखला वाटर ट्रीटमेंट प्लांट भी शुरू

Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली और नोएडा, ग्रेटर नोएडा समेत कई शहरों में यमुना नदी के बढ़े जलस्‍तर ने कोहराम मचा रखा है. हालांकि, बाढ़ के हालात के बीच आज यानी कि शुक्रवार को यमुना के जलस्तर में गिरावट देखने को मिली. केंद्रीय जल आयोग ने बताया कि दिल्ली में 14 जुलाई की शाम छह बजे यमुना का जलस्तर घटकर 208.17 मीटर हो गया. इससे पहले शाम पांच बजे यमुना का जलस्तर 208.20 मीटर दर्ज किया गया था.

दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट करके एक अहम जानकारी दी. केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा कि ओखला वाटर ट्रीटमेंट प्लांट शुरू हो गया है. इसके अलावा केजरीवाल ने शुक्रवार को वजीराबाद स्थित ओखला प्लांट का निरीक्षण भी किया. बता दें कि प्लांट में बाढ़ आने के बाद यहां जल उपचार बंद कर दिया गया था और अब पानी कम होने के बाद इसे दोबारा शुरू कर दिया गया है.

 

बाढ़ के पानी में नहाते वक्त तीन लड़के डूब गए

बाढ़ के बीच उत्तर पश्चिमी दिल्ली के मुकुंदपुर इलाके में शुक्रवार को दुखद हादसा हुआ. यहां बाढ़ के पानी में नहाते वक्त तीन लड़के डूब गए. हादसे के शिकार तीनों लड़के उत्तर पूर्वी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके के रहने वाले थे और उनकी उम्र 10 से 12 साल के बीच थी. दिल्ली फायरब्रिगेड सर्विस के अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना दोपहर करीब दो बजकर 25 मिनट पर मिली, जिसके बाद फायरब्रिगेड सर्विस के कर्मी तत्काल वहां पहुंचे. दिल्ली में बाढ़ से संबंधित घटनाओं में मौत का यह पहला मामला है. हालांकि, हजारों लोग अब तक दूसरी जगहों पर शिफ्ट भी करने पड़े हैं.

यह भी पढ़ें— घर के अंदर विशाल किंग कोबरा को देख लोगों के निकले पसीने, अचानक कुछ हुआ ऐसा कि लोग रह गए हैरान

सीडब्ल्यूसी के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को दोपहर तीन बजे यमुना का वाटर लेवल 208.25 मीटर था. एक अधिकारी ने बताया कि यमुना नदी में तीन दिन पहले 45 साल का रिकॉर्ड टूट गया था. जिसके कारण दिल्ली के कई अहम इलाके जलमग्न हो गए. हालांकि, गुरुवार को यमुना का जल स्तर तीन घंटे तक स्थिर रहा, लेकिन शाम सात बजे से यह फिर बढ़कर 208.66 मीटर पर पहुंच गया, जो खतरे के निशान 205.33 मीटर से तीन मीटर उूपर था.

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

V-A थ्योरी से लेकर टैचीऑन्स तक: जानिए क्यों नोबेल न मिलने के बावजूद अमर हैं वैज्ञानिक ECG सुदर्शन

9 बार नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकित होने के बावजूद नजरअंदाज किए गए महान भारतीय…

7 minutes ago

मुंबई एयरपोर्ट T1 का कायाकल्प: अडानी ने एयरलाइंस को दिया भरोसा, उड़ानों पर नहीं पड़ेगा असर

अडानी एयरपोर्ट्स के निदेशक जीत अडानी ने मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 के पुनर्विकास को…

21 minutes ago

रांची में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, कावेरी रेस्टोरेंट में मिले कॉकरोच!

रांची में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने ऑक्सीजन पार्क के आसपास लगने वाले ठेले-खोमचे,…

32 minutes ago

ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC का दावा- महिला ने खींची साड़ी, चाकू लेकर पहुंची

Mamata Banerjee Attack : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश का TMC ने दावा किया…

60 minutes ago

‘सिर्फ मुआवजा काफी नहीं, जिम्मेदारी भी तय हो’, कस्टडी में हुई मौत पर छत्तीसगढ़ सरकार को सुप्रीम कोर्ट की फटकार

छत्तीसगढ़ में 34 वर्षीय युवक की कस्टोडियल डेथ मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को…

1 hour ago

दिल्ली में पानी का संकट या टैंकरों का कारोबार? भारत एक्सप्रेस की पड़ताल में सामने आए चौंकाने वाले दावे

दिल्ली में पानी की किल्लत के बीच टैंकरों के कारोबार पर गंभीर सवाल उठ रहे…

1 hour ago