Marigold Care Tips: गेंदे के पौधे को फूलों से भर देगा माली का यह सीक्रेट नुस्खा, जानें सही तरीका
दिल्ली में लगातार 5 दिनों तक होगी बारिश
Delhi Flood: उत्तर भारत में बारिश ने कहर बरपाया हुआ है. एक तरफ राजधानी दिल्ली में बढ़ा का खतरा बना हुआ है तो वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक लगातार बारिश को लेकर चेतावनी कर दी है. इसके अलावा विभाग ने 15 जुलाई यानि की शनिवार को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया है. इसके साथ ही दिल्ली शहर में 16 एनडीआरएफ (NDRF) की टीमें तैनात हैं. दिल्ली में आज भी लक्ष्मी नगर, आयानगर, लोधी रोड, मुंगेशपुर और पूर्वी दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई. वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली, हरियाणा और इससे सटे इलाकों में 17 और 18 जुलाई को तेज बारिश हो सकती है.
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने एक पूर्वानुमान में कहा कि, “शनिवार को दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है. आईएमडी ने शहर के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया गया है. आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश तथा गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी.’’
दिल्ली में सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक रेगुलेटर को नुकसान पहुंचने की वजह से बाढ़ का पानी सुप्रीम कोर्ट के मेन गेट तक पहुंच गया है. इसके साथ ही व्यस्त आईटीओ चौक और राजघाट जलमग्न हो गए हैं. यमुना नदी का जलस्तर तीन दिन पहले 45 साल का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद शुक्रवार को दोपहर तीन बजे घटकर 208.25 मीटर स्तर पर आ गया है. दिल्ली के कई अहम इलाके अब भी जलमग्न हैं.
मौसम विभाग यह भी बताया कि दिल्ली में बाढ़ की वजह बारिश नहीं है, बल्कि हिमाचल, उत्तराखंड और हरियाणा से छोड़े जाने वाले पानी की वजह से दिल्ली बाढ़ जैसे हालात हुए हैं.
मौसम विभाग ने बताया कि यूपी और उत्तराखंड में 5 दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है. पूर्वी राजस्थान के इलाकों में भी मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है. वहीं महाराष्ट्र में 14, 17 और 18 जुलाई को तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है. जबकि छत्तीसगढ़ में 18 जुलाई को तेज बारिश का अनुमान लगाया है.
बता दें कि मौसम विभाग चेतावनी के लिए चार रंग का इस्तेमाल करता है. ‘ग्रीन’ अलर्ट का अर्थ है कि कोई कार्रवाई आवश्यक नहीं है जबकि ‘येलो’ अलर्ट में मौसम के काफी खराब होने की आशंका होती है. वहीं ‘ऑरेंज’ अलर्ट में मौसम के ज्यादा खराब होने की आशंका को लेकर चेतावनी दी जाती है. ‘रेड’ अलर्ट में मौसम के काफी खराब होने और जानमाल के नुकसान की आशंका के बीच लोगों को आगाह किया जाता है.
Meerut snake murder case Amit Kashyap Allahabad High Court appeal: मेरठ के बहुचर्चित अमित कश्यप…
Allahabad High Court bovine transportation permit Uttar Pradesh: इलाहाबाद HC का फैसला- यूपी के भीतर…
Prayagraj NEET aspirant suicide Ritu Sharma: प्रयागराज के त्रिवेणीपुरम में 18 वर्षीय NEET छात्रा रितु…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रानी लक्ष्मीबाई कोष की शर्त निरस्त की. कोर्ट ने कहा- मेडिकल जांच…
NEET PG transparency Supreme Court NBEMS answer key: NEET-PG पारदर्शिता पर सुप्रीम कोर्ट ने NBEMS…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में 'भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट और…