देश

लालच में खड़ी कर दी ‘मौत की इमारत’! मालवीय नगर अग्निकांड पर दिल्ली सरकार का बड़ा एक्शन, मजिस्ट्रेट जांच के आदेश जारी

दिल्ली के मालवीय नगर (हौज रानी) के ‘फ्लोरिस स्टे’ होटल में 21 बेगुनाह जिंदगियों को लील लेने वाले भीषण अग्निकांड में जांच एजेंसियों के हाथ कई खौफनाक और चौंकाने वाले इनसाइड फैक्ट्स लगे हैं. सूत्रों से मिली बेहद पुख्ता जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह जब होटल में शॉर्ट सर्किट से मौत का तांडव मचा, तो होटल मालिक लवकेश अपनी जिम्मेदारी निभाने के बजाय मौके से चुपचाप फरार हो गया. 21 लोगों की मौत की खबर सुनने के बाद आरोपी लवकेश दिल्ली की सड़कों पर मारा-मारा और छिपता घूम रहा था.

लालच में खड़ी कर दी ‘मौत की इमारत’?

लवकेश की कुंडली खंगाल रही दिल्ली पुलिस को पता चला है कि आरोपी ने करीब 3 साल पहले यह पूरी बिल्डिंग ‘अहलूवालिया’ नाम की एक पार्टी से लीज/सौदे पर ली थी. जब यह बिल्डिंग लवकेश के हाथ में आई थी, तब इसकी हालत बेहद जर्जर और खस्ता थी.

लेकिन चंद रुपयों के लालच में अंधे होकर आरोपी ने बिना किसी मजबूत मेंटेनेंस के इस जर्जर ढांचे के भीतर 6 कमरों के लाइसेंस पर अवैध रूप से 25 कमरे और बेसमेंट तान दिए. हालांकि, अब पुलिस कस्टडी के डर से आरोपी लवकेश ने दावा किया है कि उसके पास ‘बेड एंड ब्रेकफास्ट’ और रेस्टोरेंट चलाने की लीगल परमिशन थी, जिसकी सत्यता की जांच दिल्ली पुलिस बेहद बारीकी से कर रही है.

दिल्ली सरकार ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

इस महा-त्रासदी को गंभीरता से लेते हुए दिल्ली सरकार ने मामले में तुरंत ‘मज‍िस्‍ट्रेट जांच’ (Magisterial Inquiry) के कड़े आदेश जारी कर दिए हैं. सरकार ने साफ किया है कि इस अग्निकांड के पीछे होटल मालिक की लापरवाही के साथ-साथ जिन भी प्रशासनिक अधिकारियों ने इस अवैध निर्माण और एनओसी (NOC) को नजरअंदाज किया, उन सभी की जवाबदेही तय की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.

ये भी पढ़ें-बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी का नाम बदलकर ‘मां वाग्देवी भोजपाल यूनिवर्सिटी’ रखा गया, ये है नाम बदलने की पूरी वजह

आज से दिल्ली में MCD का महा-अभियान

21 मौतों के इस भीषण झटके के बाद सो रहा प्रशासन अब पूरी तरह जाग चुका है. दिल्ली नगर निगम (MCD) ने आज से पूरी राजधानी में एक व्यापक ‘फायर सेफ्टी अभियान’ (Fire Safety Drive) चलाने का एलान किया है. इसके तहत एमसीडी की विशेष टीमें दिल्ली के तमाम इलाकों में चल रहे छोटे-बड़े होटलों, गेस्ट हाउसों और निजी अस्पतालों की औचक जांच (Surprise Inspection) करेंगी. जिन भी इमारतों में फायर सेफ्टी के नियमों का उल्लंघन या क्षमता से अधिक अवैध कमरे पाए जाएंगे, उन्हें तुरंत सील करने और उनके लाइसेंस रद्द करने की कड़क कार्रवाई आज से ही शुरू की जा रही है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

पल्लवी पटेल की सियासत: सामाजिक न्याय, जातिगत प्रतिनिधित्व और सरकारी योजनाओं की पहुंच की पूरी कहानी

Pallavi Patel Social Justice Politics: पल्लवी पटेल की राजनीति उत्तर प्रदेश में पिछड़े वर्गों के…

13 minutes ago

7 जीत, अपनी पार्टी और सीबीआई से राहत: कुंडा में कैसे चलता है राजा भैया का एकछत्र राज?

UP Politics; लगातार 7 जीत, निर्दलीय से अपनी पार्टी का सफर और सीबीआई कोर्ट से…

19 minutes ago

द ट्रेजरी के रखवाले: सुरेश खन्ना ने कैसे तैयार किया यूपी का ट्रिलियन-डॉलर इकोनॉमिक ब्लूप्रिंट?

उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की रणनीति में इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश, MSME,…

37 minutes ago

अस्पतालों के औचक निरीक्षण से सख्त फैसलों तक: जानिए बृजेश पाठक के ‘हेल्थ मॉडल’ के 5 बड़े बदलाव

UP Budget 2026-27: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के स्वास्थ्य सुधारों का ध्यान अस्पतालों के निरीक्षण, बुनियादी…

41 minutes ago

भीम आर्मी से सांसद बनने की पूरी कहानी: हाथ में संविधान लेकर युवाओं की सबसे बड़ी ताकत कैसे बने चंद्रशेखर?

Western UP Politics: चंद्रशेखर आजाद ने संवैधानिक अधिकारों, शिक्षा, गरिमा, जमीनी सक्रियता और राजनीतिक प्रतिनिधित्व…

54 minutes ago

बुढ़ापे की पैसों की चिंता खत्म! छोटे व्यापारियों के लिए सरकार की शानदार पेंशन योजना, हर महीने मिलेंगे 3,000 रुपये

छोटे दुकानदारों और स्व-रोजगार से जुड़े लोगों को बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा देने के लिए…

59 minutes ago