Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

वोटर अधिकार यात्रा के दौरान राहुल गांधी की कार की पुलिस को मारी टक्कर, बीजेपी बोली- यह “जनता को कुचलो यात्रा”

नवादा में समर्थकों और सुरक्षाकर्मियों से भरी भीड़-भाड़ वाली सड़क पर खुली जीप ने पुलिसकर्मी के पैरों को कुचल दिया.

Voter Adhikar Yatra

Voter Adhikar Yatra: बिहार में आज सुबह (19 अगस्त) ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान राहुल गांधी को ले जा रही एक कार के साथ हुई एक अजीबोगरीब घटना में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया. नवादा में समर्थकों और सुरक्षाकर्मियों से भरी भीड़-भाड़ वाली सड़क पर खुली जीप ने पुलिसकर्मी के पैरों को कुचल दिया.

साथी पुलिसकर्मियों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने तुरंत गाड़ी को पीछे धकेला और पुलिसकर्मी को बचाया. कार के पहियों के नीचे से निकलने के बाद पुलिसकर्मी लंगड़ाते हुए भागते हुए दिखाई दिए. खुली जीप में खड़े राहुल गांधी ने तुरंत एक पानी की बोतल ली और घायल पुलिसकर्मी की मदद के लिए अपने समर्थकों को दी. बाद में उन्होंने पुलिसकर्मी से मुलाकात की और उसकी चोट के बारे में जानकारी.

भाजपा ने इस घटना को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा और दावा किया कि पुलिस कांस्टेबल राहुल गांधी की कार के नीचे कुचला गया. कांग्रेस के इस मार्च को “जनता को कुचलो यात्रा” कहकर मज़ाक उड़ाते हुए पार्टी प्रवक्ता शहज़ाद पूनावाला ने कहा, “राहुल गांधी की कार ने एक पुलिस कांस्टेबल को कुचल दिया, जो गंभीर रूप से घायल हो गया. वंशवादी नेता उसे देखने तक नहीं उतरे.”


बिहार में 1300 किलोमीटर की यात्रा करेंगे राहुल गांधी

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने रविवार (17 अगस्त) को सासाराम में ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ की शुरुआत की है. यह यात्रा 16 दिनों तक चलेगी और 1 सितंबर को पटना में समापन होगा. वोटर अधिकार यात्रा बिहार के 22 ज़िलों में 1,300 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. यात्रा जहां से गुज़रेगी उनमें नालंदा, मुंगेर, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, दरभंगा, सीवान, छपरा और आरा जैसे प्रमुख ज़िले शामिल हैं.

राजद के लालू यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव सहित विपक्षी नेताओं के साथ कांग्रेस ने इसे लोकतंत्र की रक्षा के लिए एक नैतिक धर्मयुद्ध बताया और कहा कि बिहार में वोट चुराने की साजिश रची जा रही है.

बता दें कि इस साल के अंत में बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसको देखते हुए राहुल गांधी की यह यात्रा काफी निर्णायक मानी जा रही है.


ये भी पढ़ें: ‘भारत का खाते हैं पर…’ वंदे मातरम न बोलने पर विधायक बालमुकुंद आचार्य ने मुस्लिम युवक को बताया देश विरोधी


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest