देश

केजरीवाल का तिहाड़ जेल से निकलना हुआ मुश्किल! हाई कोर्ट ने जमानत पर लगाई रोक

Delhi Liquor Policy Case: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गुरुवार को राउज एवेन्यू कोर्ट से जमानत मिली थी लेकिन शुक्रवार को हाई कोर्ट ने उनकी रिहाई पर रोक लगा दी. वह शराब घोटाला से संबंधित मनी लांड्रिंग मामले में जेल में हैं. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शराब घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में निचली अदालत के जमानत आदेश को चुनौती देते हुए शुक्रवार को हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया.

ईडी ने फैसले को दी थी चुनौती

ईडी की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) एसवी राजू ने जस्टिस सुधीर कुमार जैन और जस्टिस रविंदर डुडेजा की वेकेशन बेंच में याचिका लगाई. सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने रिहाई पर रोक लगा दी. एएसजी राजू ने कहा, “मैं तत्काल रोक की मांग कर रहा हूं. आदेश कल 8 बजे सुनाया गया था. आदेश अपलोड नहीं किया गया है. हमारी बात निचली अदालत में नहीं सुनी गई.”

21 दिनों की जमानत पर आए थे बाहर

सीएम केजरीवाल का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने स्टे लगाने की मांग का विरोध किया. सिंघवी ने कहा, “सुप्रीम कोर्ट के दस फैसले हैं कि जमानत रद्द करना जमानत देने से बिल्कुल अलग होता है.” दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद हाई कोर्ट ने निर्देश दिया कि मामले की पूरी सुनवाई होने तक जमानत आदेश लागू नहीं किया जाएगा. लोकसभा चुनाव के दौरान केजरीवाल को 21 दिन के लिए जमानत मिली थी. चुनाव समाप्त होते ही 2 जून को फिर से वो जेल चले गए थे.

यह भी पढ़ें- स्कूल-कॉलेज के पाठ्यक्रम में शामिल होंगी राम और कृष्ण की उपलब्धियां, MP सीएम मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान

इससे पहले गुरुवार शाम आदेश सुनाए जाने के वक्त ईडी ने अनुरोध किया था कि क्या जमानत बांड पर हस्ताक्षर को 48 घंटे के लिए टाला जाय, ताकि आदेश को बड़ी अदालत में चुनौती दी जा सके. अदालत ने ईडी के आग्रह को खारिज करते हुए आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था. अदालत ने एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर केजरीवाल की जमानत दी थी. इसके बाद शुक्रवार सुबह ईडी दिल्ली हाई कोर्ट पहुंच गई.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

हमीरपुर में महिलाकर्मी ने बिजली विभाग के एक्सईएन को जड़े पांच थप्पड़, लगाए अश्लील बातों का आरोप

हमीरपुर के बिजली विभाग कार्यालय में महिला कर्मचारी ने छेड़खानी और अश्लील टिप्पणियों का आरोप…

5 minutes ago

भजनलाल से वसुंधरा तक के इलाकों में बीजेपी को झटका, पंचायत चुनाव में कांग्रेस का दबदबा

Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बीजेपी को…

35 minutes ago

एंटी टेरर कॉन्फ्रेंस में अमित शाह ने दिया राज्यों की यूनिट मजबूत करने का संदेश, भगोड़ों पर कसेगा शिकंजा

NIA की छठी एंटी टेरर कॉन्फ्रेंस में गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यों की एंटी…

48 minutes ago

पाकिस्तान का पक्षकार बनने की क्या मजबूरी? भारत को ‘साइड प्लेयर’ बताकर घिरे राहुल गांधी

Rahul Gandhi Chicago Speech Controversy: शिकागो में भारत को 'साइड प्लेयर' बताने पर राहुल गांधी…

57 minutes ago

मेले में आधी रात मचा बवाल, झगड़ा शांत कराने पहुंचे BJP नेता की मौत, एक युवक हिरासत में

Chandan Mandal Death: पश्चिम बंगाल के मालदा में कार्तिक पूजा के मेले में युवकों के…

1 hour ago

मां की विदाई में पैतृक घर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ: पंचूर गांव में किए अंतिम दर्शन, शनिवार को हरिद्वार में अंतिम संस्कार

CM Yogi Adityanath: माता सावित्री देवी के निधन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड के…

1 hour ago