आस्था

मिथुन राशि में बुध ग्रह का उदय, 5 दिन बाद शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन; चमकेंगे किस्मत के सितारे

Budh Uday 2024 Effect on Zodiac: ज्योतिष में बुध ग्रह को राजकुमार कहा गया है. ज्योतिषीय गणना में बुध ग्रह वाणी, ज्ञान, बुद्धि, और व्यापार के कारक माने गए हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध देव पांच दिन बाद यानी 27 जून को अपनी ही राशि में उदित होने जा रहे हैं. बुध देव 27 जून को सूर्योदय से पहले मिथुन राशि में उदित होंगे. शुभ ग्रहों का उदित होना भी राशिचक्र की सभी राशियों पर असर डालता है. बुध ग्रह उदय किन राशियों के लिए लाभकारी हो सकता है, जानिए.

वृषभ राशि

मिथुन राशि में बुध का उदय होना वृषभ राशि से जुड़े लोगों के लिए सकारात्मक है. ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, बुध देव इस राशि के दूसरे भाव में उदित होने जा रहे हैं. ऐसे में इस दौरान इस राशि से संबंध रखने वाले लोगों को अपने दम पर सफलता मिलेगी. बुध-उदय की अवधि में व्यापार में जो भी आर्थिक निवेश करेंगे उसका लाभ मिलेगा. कार्यस्थल पर अपना प्रभाव साबित करने में कामयाब होंगे. इसके अलावा इस दौरान धन का आगमन होगा और फिजूलखर्ची पर लगाम लगाने में भी सफल होंगे.

मिथुन राशि

बुध देव मिथुन राशि में ही उदित होने जा रहे हैं. ऐसे में बुध देव जब उदित अवस्था में आएंगे तो सुख और ऐश्वर्य के साथ-साथ खुशियों में भी वृद्धि होंगे. इस दौरान अपना घर खरीद सकते हैं. नौकरी और व्यापार में लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे. धन को बचत करने में सफल होंगे. बिजनेस में आमदनी के साधन बढ़ेंगे.

सिंह राशि

बुध का उदय, सिंह राशि के लिए सकारात्मक परिणाम देने वाला साबित होगा. बुध ग्रह की अनुकूलता से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. बिजनेस में अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा. सुख के साधन बढ़ेंगे. परिवार में भाई से आर्थिक लाभ होगा. नौकरी में अधिकारियों को सानिध्य प्राप्त होगा. कारोबार में विस्तार होगा. व्यापार को लेकर विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है.

कन्या राशि

बुध का उदय होना कन्या राशि के लिए लाभकारी माना जा रहा है. बुध ग्रह के दसवें भाव में बुध का उदय होना करियर और प्रोफेशनल लाइफ के लिए खास है. इस दौरान प्रोफेशनल लाइफ में जमकर तरक्की करेंगे. व्यापार करने वालों को भी इस दौरान अच्छा धन लाभ होगा. साथ ही व्यापार में विस्तार भी होगा. अचानक धन लाभ हो सकता है. व्यापार में किस्मत का भी भरपूर साथ मिलेगा.

कुंभ राशि

बुध देव के उदित होने से बौद्धिक क्षमता में विकास होग. इस दौरान शेयर मार्केट से लाभ हो सकता है. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. फिजूलखर्च को नियंत्रित कर सकते हैं. कारोबार में धन लाभ होगा. नौकरी में वेतनवृद्धि संभव है. धन कमाने के कई साधन विकसित होंगे.

यह भी पढ़ें: शनि देव 2025 में इन राशियों पर रखेंगे टेढ़ी नजर, शुरू होगा शनि का ढैय्या, इन्हें मिलेगा छुटकारा

यह भी पढ़ें: शनि वक्री से इन 5 राशियों को आर्थिक संकट! 1 राशि को मिलेगा किस्मत का भरपूर साथ

Dipesh Thakur

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

3 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

3 hours ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

4 hours ago

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

5 hours ago