देश

दिल्ली हाई कोर्ट ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया छात्रों के निलंबन पर लगाई रोक, समिति गठित करने का आदेश

दिल्ली हाई कोर्ट ने बिना अनुमति के विरोध प्रदर्शन करने वाले छात्रों को निलंबित करने  और उसे जामिया मिल्लिया इस्लामिया परिसर में प्रवेश पर रोक लगाने संबंधी चीफ प्रॉक्टर के अगले आदेश तक रोक लगा दिया है.

साथ ही कोर्ट ने स्थिति को शांत करने के लिए एक समिति को गठित करने का निर्देश भी दिया है. समिति का गठन विश्विद्यालय की कुलपति की देखरेख में किया जाएगा, जिसमें छात्रों के प्रतिनिधियों सहित अन्य अधिकारी शामिल होंगे.

प्रॉक्टर के आदेश के खिलाफ छात्रों की याचिका

इस मामले में कई छात्रों ने प्रॉक्टर के 12 फरवरी के एक पत्र का विरोध किया था, जिसमें कहा गया था कि छात्र बिना अनुमति के विरोध प्रदर्शन नहीं करेंगे. इसी पत्र को लेकर छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया था और उन्हें निलंबित कर दिया गया था.

छात्रों ने उस आदेश को चुनौती दी थी कि कथित रूप से17 छात्रों को पूर्व अनुमति के बिना विरोध प्रदर्शन करने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के लिए निलंबित किया गया था. छात्र बिना अनुमति के विरोध प्रदर्शन और बैठकों पर प्रतिबंध लगाने के जामिया मिल्लिया इस्लामिया के आदेश का विरोध कर रहे थे.

आपराधिक मामलों पर कोई प्रभाव नहीं

जस्टिस ने इस मामले में याचिकाओं पर नोटिस जारी किया और कहा कि वह फिलहाल विरोध के कारणों पर विचार नहीं कर रहे हैं. लेकिन रिकॉर्ड से प्रथम दृष्टया पता चलता है कि यह एक शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन था. उन्होंने कहा कि सभी छात्र कम उम्र के है.

जब छात्र विश्वविद्यालय जाते हैं तो निश्चित रूप से कानून के दायरे में अपनी आवाज उठाने का प्रयास करते हैं.इस तरह से शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों में भाग लेने से नगरिक समाज के बुनियादी सिद्धांतों और मानदंडों का पालन होता है.

कोर्ट ने कहा कि उसे पूरा विश्वास है कि विश्वविद्यालय प्रशासन कुलपति, डीन और चीफ प्रॉक्टर स्थिति को शांत करने के लिए तुरंत सुधारात्मक कदम उठाएंगे.

उसने स्पष्ट किया कि उसने छात्रों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों पर विचार नही किया है.वर्तमान आदेश का उन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा.


-भारत एक्स्प्रेस
गोपाल कृष्ण

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

7 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

8 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

8 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

8 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

8 hours ago